रायपुर

IndiGo Flight Turbulence: टर्बुलेंस में फंस गई रायपुर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट, यात्रियों की अटकी सांसें, हवा में लगाता रहा चक्कर…

IndiGo Flight: छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 रविवार को टर्बुलेंस में फंस गई। दिल्ली में लैंड करने से पहले पायलट को फ्लाइट को दोबारा हवा में उड़ाना पड़ा।
less than 1 minute read
Jun 02, 2025
फंसा इंडिगो का विमान (फोटो सोर्स: एआई जेनरेटेड)
फंसा इंडिगो का विमान (फोटो सोर्स: एआई जेनरेटेड)

IndiGo Flight Turbulence: इंडिगो एयरलाइंस की रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट तूफान के चलते एयर टर्बुलेंस में फंस गई। करीब 1 घंटे तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट में लैंडिग कराई गई। विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रायपुर से दोपहर 3 बजे रवाना होने के बाद शाम 5 बजे लैंड करना था। लेकिन, दिल्ली एयरपोर्ट में लैंडिग करते समय 80 की स्पीड से धूल भरी आंधी चलने से फ्लाइट हिचकोले खाने लगी।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। इसे देखते हुए फ्लाइट के क्रूमेंबर ने वस्तुस्थिति की जानकारी दी। वहीं एटीसी के निर्देश पर तुरंत फ्लाइट को उंचाई पर ले जाया गया। साथ ही आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद हवा की रफ्तार कम होने पर शाम 6 बजे सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।

IndiGo Flight Turbulence: क्या होता है टर्बुलेंस

विमान में टर्बुलेंस या हलचल का मतलब हवा के उस बहाव में बाधा पहुंचना, जो विमान को उड़ने में मदद करती है। ऐसा होने पर विमान हिलने लगता है और अनियमित वर्टिकल मोशन में चला जाता है यानी अपने नियमित रास्ते से हट जाता है। कई बार टर्बुलेंस से अचानक ही विमान ऊंचाई से कुछ फीट नीचे आने लगता है। इस वजह से यात्रियों को लगता है कि विमान गिरने वाला है। बता दें कि टर्बुलेंस में फ्लाइट का उड़ान भरना कुछ हद तक उबाड़-खाबड़ सड़क पर कार चलाने जैसा होता है। किसी भी प्लेन को स्थिर तौर पर उड़ने के लिए जरूरी है कि इसके विंग के ऊपर और नीचे से बहने वाली हवा नियमित हो।

Updated on:
02 Jun 2025 07:32 am
Published on:
02 Jun 2025 07:32 am