रायपुर

Kanger Valley National Park: कांगेर वैली यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल, वित्त मंत्री चौधरी बोले – प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल..

Kanger Valley National Park: कांगेर वैली नेशनल पार्क बस्तर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है।
less than 1 minute read
Mar 12, 2025
Kanger Valley National Park: कांगेर वैली यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल, वित्त मंत्री चौधरी बोले - प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल..

Kanger Valley National Park: कांगेर वैली नेशनल पार्क बस्तर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। यह राज्य का पहला स्थल है, जिसे यूनेस्को की सूची में स्थान मिला है।

बता दें कि, इस कैटेगरी में स्थान पाने वाला छत्तीसगढ़ का इकलौता साइट बना है। कहा जा रहा है कि, अब अगले साल नॉमिनेशन लिस्ट में जगह बनाने की कोशिश होगी। नॉमिनेशन लिस्ट में आने पर कांगेर वैली का स्थाई सूची में स्थान बन जाएगा। टेंटेटिव लिस्ट में नाम आने पर मंत्री ओपी चौधरी ने पोस्ट किया है और इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल बताया है।

विभागीय प्रस्तावित किया गया

विभागीय सूत्रों के मुताबित अब फाइनल सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए एक पृथक विभागीय प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके पश्चात यूनेस्को की टीम कांगेर वैली में विजिट कर इसे अंतिम सूची में शामिल करेगी ।कांगेर वैली के संचालक चूड़ामणि सिंह ने बताया कि वैली को वर्ल्ड हैरिटेज बनाने के लिए विभाग कमरकस कर तैयारी में जुटा हुआ है अनंतिम सूची में नाम शामिल होने से आधा सफर तय हो गया है शेष औपचारिकता शीघ्र पूरी कर ली जाएगी।

वित्तमंत्री ने कही यह बात

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण। कांगेर घाटी की जैव विविधता व सुंदर जलप्रपात इसे अनमोल बनाते हैं।

Updated on:
12 Mar 2025 11:49 am
Published on:
12 Mar 2025 09:19 am