रायपुर

kolkata Doctor Rape-Murder case: RJ नरेंद्र ने IMA अध्यक्ष राकेश गुप्ता से की बात, महिला डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर की चर्चा…

kolkata Doctor Rape-Murder case: इस मामले में तड़का के RJ नरेंद्र यादव ने महिला डॉक्टरों की सेफ्टी के लिए लगातार चिकित्सकों से चर्चा कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Aug 17, 2024
kolkata Doctor Rape-Murder case: Raipurnews crime news

kolkata Doctor Rape-Murder case: कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। देशभर के अस्पतालों में डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। आज शनिवार से पूरे देश में डॉक्टरों की 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रहे। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाएं प्रभावित रहीं।

kolkata Doctor Rape-Murder case: इस मामले में तड़का के RJ नरेंद्र सिंह ने महिला डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए लगातार चिकित्सकों से चर्चा कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश गुप्ता और मेकाहारा के ENT स्पेशिलिस्ट डॉक्टर मान्या ठाकुर से चर्चा की। कोलकाता में हुए जघन्य अपराध को लेकर महिला डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर दोनों ने अपनी बातें सामने रखी।

kolkata Doctor Rape-Murder case: कोलकाता रेप-मर्डर केस का यह है पूरा मामला

कोलकाता आरजीकर मेडिकल कॉलेज में 8-9 अगस्त की रात में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ रेप की घटना हुई। इसके बाद आरोपी दरिंदे ने डॉक्टर की हत्या भी कर दी थी। डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन विभाग में MD द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह मेडिकल कॉलेज में ही डॉक्टर की ट्रेनिंग ले रही थी। जिस रात लेडी डॉक्टर के साथ ऐसी दुर्घटना हुई, उस रात उन्होंने 12 बजे के आस-पास अपने दोस्तों के साथ डिनर किया था लेकिन उसके बाद ही ड्यूटी पर लेडी डॉक्टर का रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी।

Updated on:
18 Aug 2024 12:10 pm
Published on:
17 Aug 2024 07:02 pm