रायपुर

CG Fraud: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शेयर ट्रेडिंग का दिया झांसा, 27 लाख से अधिक की कर दी ठगी

CG Fraud: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उनसे 27 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी हो गई। इसकी शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Jul 17, 2025
Cyber Crime: पूर्व भाजपा अध्यक्ष से 41 लाख की ठगी, खनिज निगम का चेयरमैन बनाने का दिया झांसा
पूर्व भाजपा अध्यक्ष से 41 लाख की ठगी (Photo Patrika)

CG Fraud: सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बनी एक युवती की बातों में आकर एक कारोबारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उनसे 27 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी हो गई। इसकी शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक फेसबुक पर कारोबारी मोहिंदर पाल की रिया नाम की युवती से दोस्ती हो गई। फेसबुक में चैटिंग के बाद वाट्सऐप कॉल में बातचीत होने लगी। इसके बाद उसने एक ट्रेडिंग ऐप भेजा और दावा किया कि इसके जरिए शेयर ट्रेडिंग करने पर भारी फायदा होगा। मोहिंदर उसकी बातों में आ गया। इसके बाद उसके भेजे गए ट्रेडिंग ऐप को डाउनलोड कर लिया। फिर उसकी बताई कंपनियों में पैसा लगाने लगा। शुरुआत में फायदा हुआ।

इसके बाद वह लालच में आ गया। उसने 4 से 14 जुलाई तक कुल 27 लाख 96 हजार 428 रुपए जमा कर दिए, लेकिन इसका रिटर्न उन्हें नहीं मिला। इसकी शिकायत उन्होंने सिविल लाइन थाने में की। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
17 Jul 2025 09:45 am