रायपुर

Mahtari Vandan Yojana: 1 जुलाई को मुख्यमंत्री ट्रांसफर करेंगे राशि, 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ

Mahtari Vandan Yojana: सीएम साय ऐलान के मुताबिक हर माह की पहली तारीख में राशि जारी कर रहे हैं। पता होगा कि योजना के तहत सरकार पात्र हितग्राहियों के खाते में 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है।

less than 1 minute read
Jun 30, 2024
mahtari vandan yojana Update

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय योजना की राशि कल यानी 1 जुलाई को ट्रांसफर कर देंगे। बता दें कि सीएम साय ऐलान के मुताबिक हर माह की पहली तारीख में राशि जारी कर रहे हैं। पता होगा कि योजना के तहत सरकार पात्र हितग्राहियों के खाते में 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है।

Mahtari Vandan Yojana: दूसरी ओर जून का महीना खत्म होते ही म​हतारियों ने पूछना शुरू कर दिया है कि महतारी वंदन योजना का पैसा कब खाते में आएगा? ऐसे में आज सीएम विष्णुदेव साय ने महतारियों की चिंता खत्म कर दी है और बता दिया है कि कब महतारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर महीने की तरह इस महीने भी महतारियों के खाते में 1 तारीख यानि एक जुलाई को उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस बार 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

Updated on:
01 Jul 2024 09:26 am
Published on:
30 Jun 2024 03:20 pm