रायपुर

गढ़चिरौली में माओवादी करतूत, सडक़ निर्माण में लगी गाडिय़ों को फूंका

राजनांदगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में माओवादियों ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया है। अहेरी तहसील में सडक़ और पुल निर्माण में लगी गाडिय़ों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Apr 2020, 8:09 PM IST
गढ़चिरौली में माओवादी करतूत, सडक़ निर्माण में लगी गाडिय़ों को फूंका
गढ़चिरौली में माओवादी करतूत, सडक़ निर्माण में लगी गाडिय़ों को फूंका

raipur/ राजनांदगांव. राजनांदगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में माओवादियों ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया है। अहेरी तहसील में सडक़ और पुल निर्माण में लगी गाडिय़ों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार कमलापुर से लिंगमपल्ली के बीच सडक़ निर्माण कार्य चल रहा था। जिमलगट्टा और देचलीपेठा के बीच किस्टापुर गांव में पुलिया निर्माण कार्य चल रहा था।

माओवादियों ने तीन ट्रैक्टर और तीन मिक्सर मशीन समेत जनरेटर को जला दिया। पुलिस ने आगजनी में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है। लॉकडाउन के दौरान इस क्षेत्र में माओवादी लगातार अपनी उपस्थिति का अहसास करारहे हैं। बीते दिनों ग्रामीणों की हत्या जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया गया था।
गांव नहीं लौटने की धमकी दी
कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर जहां पूरे देश में लॉकडाउन है। वही अबूझमाड़ इलाके में माओवादी भी इसका अनुसरण करते नजर आ रहे है। माओवादियों ने अपने नियम-कायदों को अबूझमाड़ में लागू कर इसका पालन करने की हिदायत ग्रामीणों को दी है। इसमें माओवादियों ने बाहरी राज्य में काम करने गए मजदूरों को वापस गांव नहीं लौटने की धमकी दी है।

Published on: