रायपुर

Raipur News: दिल्ली में बेसमेंट हादसे के बाद नगर निगम अलर्ट, स्कूलों-कॉलेजों की होगी जांच-पड़ताल

CG News Today: जोन कमिश्नरों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी कॉप्लेक्सों, होटलों और बड़े स्कूलों के बेसमेंट की जांच-पड़ताल करने कहा है। यहां कई व्यावसायिक कॉप्लेक्सों और होटलों के बेसमेंट का खुल्लम दुरुपयोग किया जा रहा है।

2 min read
Jul 30, 2024

Raipur News Today: नई दिल्ली कोचिंग सेंटर में बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत की घटना के बाद नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को सभी जोन कमिश्नरों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी कॉप्लेक्सों, होटलों और बड़े स्कूलों के बेसमेंट की जांच-पड़ताल करने कहा है। यहां कई व्यावसायिक कॉप्लेक्सों और होटलों के बेसमेंट का खुल्लम दुरुपयोग किया जा रहा है। कहीं गोदाम तो कहीं-कहीं स्टोर रूम तक बना दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में पार्किंग की जगह बचती नहीं और गाड़ियां सड़क पर लगती हैं।

कई जगह किचन मिलने का भी मामला सामने आ चुका है। जयस्तंभ चौक के पास मल्टीलेवल पार्किंग में तो हमेशा जलभराव की स्थिति निर्मित होती हैं। हैरानी ये कि निगम प्रशासन ऐसी जगहों की समय-समय पर जांच-पड़ताल ही नहीं कराता है, ऐसे में कॉप्लेक्स और होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं। ऐसी जगहों पर सती नहीं बरती जाती है।

दिल्ली की घटना ने झकझोर दिया: देश की राजधानी नई दिल्ली के एक बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर में पानी भरने से तीन छात्रों की जान चली गई। इस घटना ने देशभर के लोगों और जिमेदारों को झकझोर कर रख दिया है। क्योंकि यदि समय-समय पर जांच-पड़ताल होते रहती तो, ऐसी घटना होने से बचाया जा सकता था। अपर आयुक्त, निगम यूके अग्रवाल ने कहा - निगम के सभी 10 जोनों में ऐसे सभी कॉप्लेक्सों, होटलों के बेसमेंट की जांच करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार से टीमों ने जांच करना शुरू कर दिया है। खामियां पाए जाने पर उन सभी जगहों पर सत कार्रवाई की जाएगी।

पांच-छह साल पहले ऐसी जगहों की निगम प्रशासन ने जांच कराई थी। उस दौरान कई जगह खामियां पाई गईं और तोड़फोड़ की कार्रवाई कराई गई थी। इसमें रविभवन के बेसमेंट में पांच से छह दुकानें भी शामिल थीं। इसी तरह शहर के रामनगर-कोटा रोड पर एक निजी स्कूल बिल्डिंग के बेसमेंट में लाइब्रेरी बना देने का भी मामला सामने आया था।

Published on:
30 Jul 2024 10:45 am
Also Read
View All

अगली खबर