रायपुर

Navratri 2021: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा आज, जानें कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त

Navratri 2021: अश्विन शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि गुरुवार से शक्ति उपासना का पर्व प्रारंभ होने जा रहा है। शुभ मुहूर्त में घरों, देवी मंदिरों में घटस्थापना होगा। पंडितों के अनुसार सूर्योदयकाल से शुभ मुहूर्त है।

less than 1 minute read
Oct 07, 2021
Navratri 2021: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा आज, जानें कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त

रायपुर. Navratri 2021: अब शहर में कई दिनों तक भक्तिमय माहौल रहेगा। शक्ति उपासना का पर्व गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.36 बजे से दोपहर 12.24 बजे के बीच शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में भक्तों की मनोकामना ज्योत माता के आंचल में जगमग होगी। घर-घर चौकी सजाकर लोग कलश स्थापना करेंगे। सुबह से शाम तक गाजे-गाजे से शहर के अनेक जगहों पर पूजा पंडालों में मां दुर्गा की अनेक रूपों में प्रतिमाएं विराजने की तैयारियां हैं।

डोली में सवार आ रही मां शैलपुत्री
ज्योतिषी डॉ. विनीत शर्मा ने बताया कि चित्रा नक्षत्र, वैधृति योग में मां शैलपुत्री (Maa Shailputri) इस बार डोली में सवार होकर आ रही हैं। इस बार तीन ग्रह बहुत ही फलदायी हैं। बुध ग्रह उच्च का होकर भद्र योग बना रहा है। शनि ग्रह स्वक्षेत्री हाकर शुभ शशयोग और गुरु ग्रह भंग राज योग निर्मित कर रहा है। तृतीया-चतुर्थी एक दिन होने से नवरात्रि पर्व का व्रत 8 दिनों का होगा।

नवरात्रि पर्व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
अश्विन शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि गुरुवार से शक्ति उपासना का पर्व प्रारंभ होने जा रहा है। शुभ मुहूर्त में घरों, देवी मंदिरों में घटस्थापना होगा। पंडितों के अनुसार सूर्योदयकाल से शुभ मुहूर्त है। इस बार नवरात्रि पर्व की तृतीया और चतुर्थी तिथि एक दिन है, जिसे युति कहा जाता है। इसलिए नवरात्रि 8 दिनों की होगी।

अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11.36 से 12.24 बजे तक
चौघड़िया मुहूर्त
सुबह 6 से 7.30 बजे तक शुभ
दोपहर 12 से 1.30 बजे तक लाभ
दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक अमृत
अपराह्न 4.30 बजे से शाम 6 बजे शुभ

Published on:
07 Oct 2021 09:35 am
Also Read
View All