रायपुर

Navratri Festival: एआई तकनीक से बने बाल रूप में माँ दुर्गा का स्वरूप, बार-बार देखने का करे मन

Navratri Festival: रायपुर में इस नवरात्रि पर एआई तकनीक ने भी धार्मिक पर्व में भक्ति भाव को बढ़ाने का कार्य किया है। एआई से बने बाल स्वरूप में माता का प्यारा सा मासूम वीडियो...
2 min read
Oct 06, 2024
cg durga ma

Navratri Festival: दिनेश यदु. छत्तीसगढ़ के रायपुर में इस नवरात्रि पर एआई तकनीक ने भी धार्मिक पर्व में भक्ति भाव को बढ़ाने का कार्य किया है। एआई से बने बाल स्वरूप में माता का प्यारा सा मासूम वीडियो हर किसी को बार-बार देखने पर बाध्य कर रहा है। बालिका दुर्गा का नवरात्रि पर भक्तों के बीच आने की तैयारी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Navratri Festival: इसमें नन्हीं सी मां दुर्गा को भक्तों का फोन आता है। वे फोन उठाकर बात करतीं दिखाई दे रहीं हैं। फिर एक छोटे से सुंदर शेर के साथ चली आ रही है। वे शेर के साथ हेलीकॉप्टर में भी बैठीं हैं। पूरा वीडियो भक्तों के मन में मासूम भाव भर देता है और बरबस से मां के निश्चल प्यार में आंखों से आंसू बहने लगते हैं। वीडियो नवरात्रि के जज्बे को भी एक नई भावपूर्ण पहचान देता है।

Navratri Festival: रील्स और स्टेटस पर कर रहे शेयर

Navratri Festival: वीडियो में जसगीत और भक्ति गीतों का संगम है, जो मंत्रमुग्ध कर देता है। वीडियो में रंगीन दृश्य देखने को मिलते हैं, जिससे हर कोई अपनी आस्था को और गहराई से महसूस करता है। भक्तगण इसे अपने रील्स और स्टेटस पर खूब साझा कर रहे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफार्मों पर इसे साझा करने से इसका दायरा बहुत बढ़ गया है।

तकनीक ने युवाओं को परम्परा से जोड़ा

इस नवाचार ने युवा पीढ़ी के ह्दय में मासूम भाव पैदा कर परम्परा से जोड़ने का काम किया है। इससे बालिकाओं का सम्मान करने की भावना प्रबल होती है। ऐसे वीडियो न केवल संस्कारित मनोरंजन प्रदान कर रहे हैं, बल्कि लोगों को भक्ति के साथ जोड़ने का भी सशक्त माध्यम बन रहे हैं। युवा अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौट रहे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है।

Updated on:
06 Oct 2024 05:40 pm
Published on:
06 Oct 2024 05:40 pm