रायपुर

नेहरू युवा केंद्र ने की प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी में मदद

नेहरू युवा केंद्र ने भी श्रमिकों के लौटने पर उनकी मदद की है। युवा केंद्र का दावा है कि ६७१ मजूदरों की वापसी में सहायता की है। रेल मंत्रायल और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मजदूरों की घर वापसी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी।

less than 1 minute read
Jun 09, 2020
नेहरू युवा केंद्र ने की प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी में मदद
नेहरू युवा केंद्र ने की प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी में मदद

रायपुर कोरोना से जंग के बीच लॉकडाउन में काफी ढील दी गई है। प्रवासी मजदूरों की वापसी भी हो रही है। इनकी मदद के लिए एक तरफ जहां सोनु सूद आगे आए हैं वहीं नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के छात्रों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी कड़ी में नेहरू युवा केंद्र ने भी श्रमिकों के लौटने पर उनकी मदद की है। युवा केंद्र का दावा है कि ६७१ मजूदरों की वापसी में सहायता की है। रेल मंत्रायल और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मजदूरों की घर वापसी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिले जैसे कानपुर नगर, कानपुर देहात, बांदा, आगरा, महुआ, अलीगढ, प्रतापगढ़, बदाऊं से रवाना हुई थी। इन श्रमिकों का नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, रेलवे विभाग, जिला प्रशासन के स्वयंसेवकों ने पहले रेलवे स्टेशन पर ही पंजीयन किया। इसके बाद मज़दूरों का प्रारंभिक स्वास्थ परीक्षण कर कोविद-19 से सम्बंधित लक्षणों की जांच की गई। अर्पित तिवारी, जिला युवा समन्वयक ने बताया कि हम प्रवासी श्रमिकों और मनरेगा मजदूरों को कोविद-19 के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार के तकरीबन 50 से अधिक गांव में 10 हजार से अधिक घरों के 40 हजार लोगों को मास्क वितरण, नारा-लेखन, सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज कर जागरूक किया और उन्हें कोविद-19 के संक्रमण से बचने के लिए सजग किया है।

Published on:
09 Jun 2020 01:30 am