Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के कुरूद के बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर की मौजूदगी में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुए झड़प को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।
रायपुर. Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के कुरूद के बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर (Ajay Chandrakar) की मौजूदगी में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुए झड़प को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) ने कहा, हमारे मंत्री हो, मुख्यमंत्री हो, सरकारी दफ्तर हो भारतीय जनता पार्टी के नेता धरना-प्रदर्शन करते हैं। उनके जो थूकने वाले बयान है तो स्वाभाविक है। हमारे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उनको जाकर गमला भेंट किए तो अजय चंद्राकर जी को इतने आवेश में नहीं आना चाहिए।
दरअसल, बीजेपी प्रदेश प्रभारी की ओर से पिछलों दिनों दिए गए थूक वाले बयान का विवाद अब मारपीट तक पहुंच गया है। गुरुवार को बीजेपी कार्यालय में बातों बातों में स्थिति बिगड़ गई और बीजेपी कांग्रेस के कार्यकर्ता गाली गलौज करते हुए आपस में मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को अलग किया।
इस घटना के बाद राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है। दोनों ही पार्टी के नेताओं ने आरोप-प्रत्यारोप लगाया है। युकांई अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के कथित थूक वाले बयान और बढ़ती महंगाई के विरोध में थूकदान भेंट करने गए थे।