रायपुर

हद्द है: जहां 30 लोग हुक्का और सट्टा लगाते मिले, उस हुक्काबार के संचालक को ढूंढ नहीं पाई पुलिस

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने जब्बल टावर के चौथी मंजिल पर मुखबिर की सूचना पर छापा मारा था। और मौके पर करीब 30 युवकों को हुक्का पीते मिले थे। इनमें से कुछ लोग ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा भी खिला रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ कोटपा और महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। लेकिन संचालक अब तक अज्ञात है।
less than 1 minute read
Sep 24, 2020
Feature image

रायपुर. किसी जगह पर छापा मारने से पहले पुलिस उस स्थान और वहां से जुड़े लोगों की हर जानकारी जुटा लेती है, लेकिन सिविल लाइन इलाके में कुछ और ही दिख रहा है। जहां करीब 30 लोग बैठकर हुक्का पी रहे थे और क्रिकेट सट्टा लगा रहे थे, उस हुक्का बार के संचालक को पुलिस अब तक ढूंढ नहीं पाई है। पुलिस हुक्काबार के संचालक, मैनेजर का नाम भी पता नहीं कर सकी है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने जब्बल टावर के चौथी मंजिल पर मुखबिर की सूचना पर छापा मारा था। और मौके पर करीब 30 युवकों को हुक्का पीते मिले थे। इनमें से कुछ लोग ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा भी खिला रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ कोटपा और महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। लेकिन संचालक अब तक अज्ञात है।

मालिक को भेजेंगे नोटिस

मामले की जांच कर रहे विनोद कश्यप का कहना है कि हुक्काबार चलाने वाले का अभी पता नहीं चल पाया है। इसलिए जब्बल टावर के मालिक को नोटिस भेजा जाएगा। उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने किसी किराए पर दिया है? इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मौके पर हुक्का पीते मिले लोगों पर कार्रवाई की गई है।

Updated on:
24 Sept 2020 10:53 pm
Published on:
24 Sept 2020 10:53 pm