रायपुर

Raipur News: रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड, फंदे पर लटका मिला

Raipur News: रायपुर के सेंट्रल जेल में कैदी ने आत्महत्या कर ली है। कैदी का नाम ओमप्रकाश बताया गया है। इसने अपने बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी।
less than 1 minute read
Apr 26, 2025
Raipur News: रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड, फंदे पर लटका मिला

Raipur News: राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में एक कैदी ने आत्म हत्या कर ली है। कैदी का नाम ओमप्रकाश बताया गया है। इसने अपने बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना ने एक बार फिर जेल की भीतरी सुरक्षा व्यवस्था निगरानी की पोल खोल दी है। जेल प्रशासन जांच कर रहा है।

इससे पहले भी कई कैदियों ने खुदकुशी की कोशिश या खुदकुशी की है। इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी माह ने एक अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। अपने ही सेल पर फांसी के फंदे पर लटकता दिखा था। उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था।

फायरिंग की भी हुई थी घटना

नवंबर 2024 में फायरिंग की भी घटना हुईं थी। जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है और आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Updated on:
26 Apr 2025 05:51 pm
Published on:
26 Apr 2025 05:50 pm