रायपुर

Promotion Breaking: साय सरकार का पुलिस अफसरों को नए साल का बड़ा तोहफा, जारी हुई प्रमोशन सूची, देखें नाम

Promotion Breaking: साल के अंतिम दिन साय सरकार ने प्रदेश के पुलिस अफसरों को बड़ी सौगात दी है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया है..

less than 1 minute read
Dec 31, 2025
छत्तीसगढ़ पुलिस ( प्रतीकात्मक फोटो )

Promotion Breaking: राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को नए साल का बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा पर, उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से अधिकारियों को बड़ी सौगात मिली है। दरअसल साय सरकार ने 16 पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस अधिकारियों के हित में यह निर्णय लिया गया है, जिसे पुलिस महकमे में उत्साहवर्धक कदम माना जा रहा है।

Promotion Breaking: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 16 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक के पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है।

इन अफसरों को मिला लाभ

पदोन्नत अधिकारियों में रितेश चौधरी, जितेन्द्र कुमार खूंटे, अंजली नाग (गुप्ता) , कर्ण कुमार उके, मनोज कुमार ध्रुव, पुष्पेन्द्र नायक, मनोज तिर्की, सारिका वैद्य, निधि नाग, कपिल चन्द्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, रश्मीत कौर चांवला तथा अनिल कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं।

Updated on:
31 Dec 2025 01:55 pm
Published on:
31 Dec 2025 01:52 pm
Also Read
View All