रायपुर

शासकीय डेंटल कॉलेज के स्टूडेंट की सीनियर्स ने ली रैगिंग और की मारपीट, लेकिन CCTV में नहीं मिला फुटेज

फ्रेंच कट दाढ़ी रखने पर सीनियरों से उसे शनिवार को तीन सीनियरों के माध्यम से उसे हटाने के लिए दबाव बनाने लगे।

2 min read
Jun 14, 2018
शासकीय डेंटल कॉलेज के स्टूडेंट की सीनियर्स ने ली रैगिंग और की मारपीट, लेकिन CCTV में नहीं मिला फुटेज

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी के शासकीय डेंटल कॉलेज के बीडीएस प्रथम वर्ष के छात्र से हुई के रैगिंग मामले में गुरुवार को फिर से एंटी रैगिंग कमेटी दोनों पक्षों के बीच मामले की जांच करेगी। इस बैठक में छात्र से हुई मारपीट के दौरान घटना स्थल के फुटेज की जांच की जाएगी। वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल के अनुसार इसमें पर्याप्त सबूत मिलने पर ही इसे रैगिंग माना जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।

पीडि़त के पिता की शिकायत के अनुसार उनके बेटे के साथ फ्रेंच कट दाढ़ी रखने पर सीनियरों से उसे शनिवार को तीन सीनियरों के माध्यम से उसे हटाने के लिए दबाव बनाने लगे। वहीं छात्र के विरोध करने पर वे गाली-गलौच करने लगे, साथ ही उसे मारने की धमकी दी। इसके बाद पं जेएनएम परिसर के अंदर पीडि़त छात्र को आरोपियों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इस पर रायपुर रेलवे में पदस्थ सीएसएम पिता ने प्राचार्य से लिखित शिकायत की थी।

इससे पहले सोमवार को हुई बैठक में डेंटल कॉलेज की फुटेज की जांच दोनों ही पक्षों की मौजूदगी में जांची गईं। जिसमें छात्र के साथ कॉलेज परिसर में आरोपियों और पीडि़त छात्रों के बीच कहासुनी के साथ सीढि़यों से उतरने की फुटेज देखने को मिली। लेकिन इससे मारपीट के साथ अभद्रता की पुष्टि के अभाव में कमेटी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। एेसे में कमेटी ने पं जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फुटेज की सीडी मंगाई है।

8 जून को घटित यह प्रकरण से पूरे 24 घंटे सभी अनजान रहे। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीडि़त के पिता ने प्राचार्य से लिखित में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इस मामले की जांच 13 सदस्यीय कमेटी कर रही है, जो कि पूरी जांच के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर उचित कार्रवाई की अनुशंसा करेगी।

शासकीय डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बिश्वजीत मिश्रा ने बताया कि जेएनएम से फुटेज की सीडी मांगी गई है, जिसकी जांच गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच की जाएगी। इसके बाद ही इस मामले पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

anti ragging : बनाओ 10 मिनट तक की मूवी, जीतो पांच लाख तक का अवॉर्ड
Published on:
14 Jun 2018 03:35 pm
Also Read
View All
Transfer Breaking: शनिवार की छुट्टी में सरकार का बड़ा आदेश, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों के इंजीनियर बदले, देखें पूरी लिस्ट

खाद वितरण में बड़ा बदलाव, अब बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही मिलेगा उर्वरक, ऑनलाइन अपडेट होगा पूरा रिकॉर्ड

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Maternal Death in Korba: यहां डॉक्टर नहीं है कहते हुए जच्चा-बच्चा को छोड़कर चली गई नर्स, महिला की मौत से स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल

Land Scam In Chhattisgarh: मुख्यमंत्री के गृह जिले में जमीन घोटाले का आरोप, कांग्रेस बोली- नेताओं और अफसरों का गठजोड़, जानें पूरा मामला