रायपुर

Republic Day 2025: CM साय सरगुजा में तो राज्यपाल ने रायपुर में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में तो राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर में ध्वजारोहण किया।

2 min read
Jan 26, 2025

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद साय ने परेड की सलामी ली। वहीं राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर में ध्वजारोहण किया।

बता दें कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए गए हैं। गणतंत्र दिवस पर इस बार बस्तर में सबसे ज्यादा रौनक है। बस्तर के सभी नक्सल प्रभावित जिलों में गणतंत्र दिवस का खास आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देश के 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। यह दिन हमें हमारे महान संविधान की याद दिलाता है, जो हमारे देश की एकता और अखंडता का आधार है। साय ने कहा कि संविधान के मूल्यों को हम सभी अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती सुनिश्चित करते हुए देश और प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दें।

राज्यपाल डेका ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल रमेन डेका ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद किया और कहा कि इन्हीं की बदौलत हमें आजादी हासिल हुई है और गणतंत्र मिला है।

डेका ने कहा कि हमे अपने देश की विरासत पर गर्व करते हुए स्वर्णिम भारत के सपने को साकार करने के लिए एक जुट होकर कार्य करना है। गणतंत्र और आजादी कायम रहे। इसका भार देश के युवाओं पर भी है। इस अवसर पर उन्हें देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का आहवान किया।

Updated on:
26 Jan 2025 10:01 am
Published on:
26 Jan 2025 10:00 am
Also Read
View All

अगली खबर