रायपुर

Republic Day : नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयार हुई छत्तीसगढ़ की झांकी.. पूरे देश में दिखेगी मुरिया दरबार की कला

Republic Day parade new delhi : नईदिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड के लिए 28 में से 16 राज्यों का चयन किया झांकी गया है।

less than 1 minute read
Jan 05, 2024

Republic Day : देश के में 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ की झांकी "बस्तर की ज आदिम जनसंसद : मुरिया दरबार" को इस साल नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित कर लिया गया है। नईदिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड के लिए 28 में से 16 राज्यों का चयन किया झांकी गया है।

झांकी का अनूठा विषय और डिजाइन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को रिझाने में कामयाब रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य को मिली इस महत्वपूर्ण सफलता पर तीन बधाई दी है, उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ा अवसर बताया है।

झांकी 'भारत लोकतंत्र की जननी' थीम पर आधारित

छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम 'भारत लोकतंत्र की जननी' पर आधारित है। यह झांकी जनजातीय समाज में आदिकाल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना और परंपराओं को दर्शाती है, जो आजादी के 75 साल बाद भी राज्य के बस्तर संभाग में जीवंत और प्रचलित है। इस झांकी में केंद्रीय विषय "आदिम जन-संसद" के अंतर्गत जगदलपुर के मुरिया दरबार और उसके उद्गम-सूत्र लिमऊ-राजा को दर्शाया गया है।

Published on:
05 Jan 2024 08:33 am
Also Read
View All