
रायपुर। CG News: दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को शाम पांच बजे चुनावी शोरगुल थम गया। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इससे पहले प्रत्याशियों ने जगह-जगह रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाईं। प्रत्याशियों के पक्ष में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज स्टार प्रचारकों ने सभाएं की। बता दें दूसरे चरण के लिए मतदान 17 नवंबर (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से शुरू होगा।
70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें 827 पुरूष, 130 महिला और 1 ( 3rd Gender) के मतदाता शामिल हैं। इनके भाग्य का फैसला प्रदेश के 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता करेंगे। मतदान के लिए कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम भूपेश बघेल और असम के सीएम हिमंत विश्वासरमा ने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया।