रायपुर

SIR Form: 80 हजार से ज्यादा नाम कटे, अंतिम सूची से पहले मतदाताओं में बेचैनी

रायपुर।प्रदेश में कुल मतदाता की संख्या 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है, इनमें से पहले प्रकाशन में 27 लाख 34 हजार 817 लोगों के नाम कट चुके हैं।

2 min read
Feb 21, 2026
SIR (प्रतीकात्मक तस्वीर)

SIR Form: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत रायपुर जिले के 27 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। वहीं प्रदेश में यह आंकड़ा 80 हजार से अधिक बताया जा रहा है। दरअसल प्रदेश में चल रहे एसआईआर में 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

सूत्रों से एक्स मिली जानकारी के अनुसार जो मतदाता अब्सेंट थे, जिसकी मृत्यु हो चुकी और जो दस्तावेज जमा नहीं कर पाए, ऐसे मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। वहीं प्रदेश में कुल मतदाता की संख्या 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है, इनमें से पहले प्रकाशन में 27 लाख 34 हजार 817 लोगों के नाम कट चुके हैं। वहीं रायपुर जिले की बात करें तो 18 लाख 92 हजार 523 मतदाता थे, जिनमें से पहले प्रकाशन में 4 लाख 94 हजार 485 मतदाताओं के नाम काटे गए थे।

इसके साथ ही रायपुर जिले से लगभग 24 हजार मतदाताओं ने नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरे।नाम जुड़वाने 2.85 लाख से अधिक लोगों ने भरे फॉर्मनिर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 64 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस दिया गया था। इनमें से प्रदेशभर के सी कैटेगरी वाले (जिनके दस्तावेज अपूर्ण हैं) ऐसे 6.40 लाख मतदाताओं को नोटिस दिया गया।

वहीं, करीब 58 लाख लॉजिक एरर ( पिता-पुत्र की आयु में 15-40 का अंतर, दादा-पोते में 40 साल का अंतर और 6 बच्चे वाले पिता, सेम नाम वाले पिता) वाले मतदाताओं को नोटिस दिया गया। इनमें नाम जुड़वाने के लिए अलग-अलग जिलों से 2 लाख 85 हजार से अधिक मतदाताओं ने फॉर्म-6 भरे। इनमें 2 लाख 85 हजार से अधिक मतदाताओं के फॉर्म एक्सेप्ट किए गए।जिनके नाम कटे वे इस तरह जुड़वा सकतेयदि किसी ने नाम जुड़वाने आवेदन दिया है, फिर भी नाम नहीं जुड़ पाया या रिजेक्ट कर दिया गया है।

वे ईआरओ के निर्णय के 15 दिन के अंदर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। यदि इनके भी निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है तो 30 दिन के अंदर छत्तीसगढ़ निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में द्वितीय अपील की जा सकती है।

इसके बाद भी शनिवार को अंतिम सूची के प्रकाशन के दो से तीन दिन बाद मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया जाएगा। फॉर्म-6 भरकर और मान्य 13 दस्तावेज में से एक प्रस्तुत कर नाम जुड़वा सकेंगे।इन जगहों पर सूची होगी चस्पाशनिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। लोग तहसील, जोन कार्यालय, ईआरओ, व जन प्रतिनिधियों के पास देख सकेंगे। सीईओ कार्यालय से इसकी सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद सभी को सूची दी जाएगी।

कुल मतदाता- 2,12, 30,737प्रारंभिक सूची में कटे नाम - 27,34,817इतने को नोटिस- 64 लाख (सी कैटेगरी-लॉजिकल एरर)नाम जुड़वाने के आवेदन- 2.85 लाख

Published on:
21 Feb 2026 12:39 am
Also Read
View All