रायपुर

चेंदरू मंडावी ‘‘द टाइगर बॉय‘‘ की प्रतिमा का उद्योग मंत्री लखमा ने किया अनावरण

टाइगर बॉय के नाम से प्रसिद्ध चेंदरू मंडावी का जन्म नारायणपुर जिले के ग्राम गढ़बेंगाल में हुआ था। उनकी दोस्ती बाघ (टेंबु) से होने के कारण टाइगर बॉय के नाम से प्रसिद्ध था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jun 2023, 3:12 PM IST
चेंदरू मंडावी ‘‘द टाइगर बॉय‘‘ की प्रतिमा का उद्योग मंत्री लखमा ने किया अनावरण
चेंदरू मंडावी ‘‘द टाइगर बॉय‘‘ की प्रतिमा का उद्योग मंत्री लखमा ने किया अनावरण

रायपुर. उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने नारायणपुर जिले के प्रवास के दौरान टाइगर बॉय के नाम से प्रसिद्ध चेंदरू मंडावी की प्रतिमा का अनावरण जिला मुख्यालय नारायणपुर के नया बस स्टैण्ड चौक एवं ग्राम पंचायत गढ़बेंगाल में किया। उन्होंने इस मौके पर गढ़बेंगाल स्थित पार्क का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि यहां बच्चो के खेलने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करायी गई है। उल्लेखनीय है कि टाइगर बॉय के नाम से प्रसिद्ध चेंदरू मंडावी का जन्म नारायणपुर जिले के ग्राम गढ़बेंगाल में हुआ था। उनकी दोस्ती बाघ (टेंबु) से होने के कारण टाइगर बॉय के नाम से प्रसिद्ध था। चेंदरू और बाघ की दोस्ती पर बनी फिल्म ‘‘द जंगल सागा‘‘ को 1997 में ऑस्कर अवार्ड प्राप्त हुआ। स्वीडन के फिल्म निर्देशक अरने सक्सहार्फ द्वारा बनाई गई इस फिल्म से चेंदरू मंडावी की ख्याति पूरे विश्व में फैल गई। चेंदरू स्वीडन में भी एक वर्ष रहे। अपने जीवन के अंतिम समय में वे अपने गांव में ही रहे, जहां 78 वर्ष की आयु में 18 सितंबर 2013 को उनका निधन हुआ।

चेंदरू मंडावी की प्रतिमा का अनावरण के अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधानसभा के विधायक चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार धु्रव सहित अधिकारी, कर्मचारी और चेंदरू के परिवारजन एवं नागरिकगण उपस्थित थे

Published on: