रायपुर

देवी मां के त्रिशूल से तोड़ा ताला, फिर मुकुट, सोने के आभूषण समेत 2 लाख का सामान किया पार

रायपुर के मठपुरैना इलाके में चोरी की घटना सामने आई है, जहां चोरों ने मंदिर को अपना निशाना बनाया और करीब दो लाख के सामान पार कर दिए।

2 min read
Dec 03, 2017
Theft in famous Durga temple in Raipur

रायपुर . चोरों ने अब मंदिरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात संतोषी नगर, मठपुरैना स्थित मां दुर्गा मंदिर में ताला तोड़कर 11 हजार नकदी समेत 2 लाख का सामान पार कर दिया। टिकरापारा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शनिवार सुबह प्रतिदिन की तरह पुजारी मंदिर खोलने पहुंचा तो मंदिर का गेट खुला मिला और गेट का ताला टूटा था। अंदर आलमारी में रखी 11 हजार की नकदी समेत 2 लाख का सामान गायब था।

पुजारी हरि बाबा तांडी ने बताया कि उनके घर से चाबी चोरी कर आरोपियों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे दो ताले खोलकर व तीसरे ताले को तोड़कर मंदिर के भीतर प्रवेश किया गया। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर वहां से नकदी, घंटे व श्रृंगार सामग्री सहित दो लाख रुपए का सामान ले भागे। पुजारी का कमरा मंदिर के बगल में ही है। यहां पुजारी अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। पुजारी के पास मंदिर की चाबी रहती है। चोरों ने पहले घर में रखी चाबी चोरी की फिर मंदिर के ताले खोलकर घटना को अंजाम दिया। जो ताला चाबी से नहीं खुला, उसे मंदिर में रखे त्रिशूल से तोड़ा।

इन सामानों की चोरी
मंदिर के पुजारी ने बताया कि चोर 9 नग बड़ी घंटी, दो चांदी के मुकुट, 11 हजार नकदी, 6 तोले का सोने का आभूषण, 1 पांव चांदी का आभूषण, झुमका, मंगलसूत्र सहित 2 लाख के सामान की चोरी की।

किसी परिचित के होने की आशंका
चोरी करने वाला पुजारी का परिचित प्रतीत होता है। चाबी कहां रखा रहता है, उसे पूरी जानकारी थी। यही कारण है कि उसने पुजारी के कमरे से चाबी की चोरी कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहे है। प्रके कमरे से चाबी गायब कर मंदिर के मुख्य गेट सहित गर्भगृह के ताले खोलकर जाने से चोरी की घटना को अंजाम देने वाला किसी परिचित व्यक्ति होने को अंदेशा बना हुआ हैं फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में कारवाई कर रही हैं।

ताला तोड़कर त्रिशूल को वही छोड़ा
चोरो ने मंदिर के कुछ तालों को त्रिशूल से तोड़ा। इसके बाद त्रिशूल को वहीं किनारे छोड़कर भाग गए। ताले को तोडऩे में इस्तेमाल त्रिशूल टेड़ा-मेढ़ा हो गया।

Published on:
03 Dec 2017 02:14 pm
Also Read
View All