रायपुर

Train Alert : रेल यात्रियों की कम नहीं हो रही परेशानी, इन ट्रेनों को किया रद्द, देखें नाम

Chhattisgarh News: संबलपुर रेल मंडल के टिटलागढ़-लाखोली रेलवे स्टेशनों के बीच ब्लॉक से रायपुर की तीन ट्रेंनों को रद्द किया जा रहा है। वहीं तिरुपति से बिलासपुर जाने वाली एक्सप्रेस भी अपना मार्ग बदलकर चलेगी।

less than 1 minute read
Apr 29, 2023
दो ट्रेनों की भिड़ंत के बाद कई राज्यों की ट्रेनें रद्द, कई गांडियों के मार्ग बदले, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Chhattisgarh News: रेल यात्रियों की परेशानी खत्म होने के काम नहीं ले रही है। कभी हड़ताल तो कभी मौसम के चलते ट्रेनें प्रभावित हो रही है। वहीं इस बार रेलवे ने कुछ ट्रेनों को ब्लॉक कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार संबलपुर रेल मंडल के टिटलागढ़-लाखोली रेलवे स्टेशनों के बीच ब्लॉक से रायपुर की तीन ट्रेंनों को रद्द किया जा रहा है। वहीं तिरुपति से बिलासपुर जाने वाली एक्सप्रेस भी अपना मार्ग बदलकर चलेगी।

30 अप्रैल को तिरुपति से चलने वाली 17482 तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस रायपुर-टिटलागढ़ के स्थान पर यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-सम्बलपुर-ईब-बिलासपुर होकर चलेगी।




[typography_font:14pt;" >1 व 2 मई की रद्द हुई ट्रेंनें

1 मई को 08527/ 08528 रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर स्पेशल और रायपुर से 08275 रायपुर-जूनागढ़ स्पेशल पैसेजर रद्द रहेगी। 2 मई को जूनागढ़ से चलने वाली 08276 जूनागढ़-रायपुर स्पेशल पैसेंजर को भी रद्द कर दिया गया है।

Published on:
29 Apr 2023 12:42 pm
Also Read
View All