Train Cancallation List : तीसरी लाइन पर काम के चलते रायपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 13 ट्रेनें फिर से रद्द कर दी हैं।
Train Cancellation : तीसरी लाइन पर काम के चलते रायपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 13 ट्रेनें फिर से रद्द कर दी हैं। एक ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से रवाना किया जाएगा। (train cancelled) नागपुर मंडल के गुदमा-आमगांव सेक्शन में तीसरी लाइन के गर्डर लॉन्चिंग और अप और डाउन लाइन पर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। (train cancelled list) यह काम 24, 25 फरवरी को तथा 06 एवं 07 मार्च को तीन घंटे तीस मिनट तक किया जाएगा। जिसकी वजह से यात्री गाड़ियां प्रभावित होंगी। (train cancelled list) इस कार्य के पूरा होते ही गाडि़यां फिर से शुरू की जाएंगी।
रद्द होने वाली गाडियां
- 24 फरवरी एवं 06 मार्च को दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।
- 24 फरवरी एवं 06 मार्च को गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल।
- 24 फरवरी एवं 06 मार्च को गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल।
- 24 फरवरी एवं 06 मार्च को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।
- 24 फरवरी एवं 06 मार्च को डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।
- 24 फरवरी एवं 06 मार्च को गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल।
- 24 फरवरी एवं 06 मार्च को गोंदिया- गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल।
- 24 फरवरी 06 मार्च नेताजी को सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।
- 25 फरवरी एवं 07 मार्च को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस।
- 24 फरवरी एवं 06 मार्च को बिलासपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस।
- 05 मार्च को टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस।
- 07 मार्च को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस।
- 24 फरवरी एवं 07 मार्च को रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द।
मार्ग परिवर्तित गाडियां
24 फरवरी एवं 06 मार्च को गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से रवाना होगी।