रायपुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कल आ रहे रायपुर, युवा उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

CG Election 2023 : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर 5 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं...
less than 1 minute read
Oct 04, 2023
anurag_thakur.jpg

रायपुर। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अगले कुछ दिनों में आचार संहिता लागू हो जाएगा। दूसरी ओर सियासी दल अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार सभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब बीजेपी के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कल यानी गुरुवार को रायपुर पहुंच रहे हैं। फिलहाल वे चुनावी सभा में नहीं बल्कि युवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

CG Election 2023 : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर 5 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार वे भारतीय जनता पार्टी के मीडिया एप को लॉन्च करेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक मंत्री अनुराग ठाकुर सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे रावतपुरा विश्वविद्यालय में आयोजित युवा उत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम के बाद रायपुर के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया एप लॉन्च करेंगे। इसके बाद सवा दो बजे वे हवाई जहाज से नई दिल्ली लौट जाएंगे।

Published on:
04 Oct 2023 06:48 pm