रायपुर

CG Vyapam: व्यापमं का परीक्षा शेड्यूल जारी, दिसंबर 2026 तक एग्जाम बुक, अगले साल होगी 5 हजार शिक्षकों की भर्ती

CG Vyapam: व्यापमं द्वारा जारी किए गए परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, दिसंबर 2026 तक लगातार परीक्षाएं हैं। इसमें से केवल अक्टूबर और नवंबर 2026 में ही तीन दिन आरक्षित रखे गए हैं।

less than 1 minute read
Nov 12, 2025

CG Vyapam: शासन की ओर से शिक्षक भर्ती की घोषणा तो कर दी गई है, लेकिन परीक्षा होने में अभी एक साल लग सकते हैं। व्यापमं द्वारा जारी किए गए परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, दिसंबर 2026 तक लगातार परीक्षाएं हैं। इसमें से केवल अक्टूबर और नवंबर 2026 में ही तीन दिन आरक्षित रखे गए हैं।

जानकारों के अनुसार, व्यापमं ने तीन दिन ही आरक्षित हैं यदि उस तिथि में कोई और परीक्षा नहीं हुई तो ही शिक्षक भर्ती परीक्षा उस तिथि में हो सकती है या परीक्षा 2027 में होने के आसार हैं। शासन की ओर से शिक्षक, सहायक शिक्षक और व्याख्याता के 4708 पदों में भर्ती की जानी है। पहले पदों की संख्या 5 हजार थी लेकिन इसमें लगभग 292 पद कम कर दिए गए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट के अनुसार राज्य में स्कूलों की संख्या 56,895 है जहां 1,78,731 शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं, 51,67,357 छात्र-छात्राएं स्कूलों में अध्ययन कर रहे हैं। यानी लगभग 29 बच्चों पर एक शिक्षक कार्यरत है।

5 हजार पदों पर स्वीकृति मिलने के बाद भर्ती होल्ड

पहले सहायक शिक्षक के 2000, सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) के 200, शिक्षक के 1500, पीटीआई / योग शिक्षक के 300 और व्याख्याता के 1000 यानी कुल 5000 पदों भर भर्ती की घोषणा की थी। इसकी वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई थी। लेकिन व्याख्याता कम्प्यूटर और योग शिक्षक के 292 पद घटा दिए गए। अब 4708 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। वहीं विभाग के अनुसार, होल्ड किए गए 292 पदों की भर्ती बाद में की जाएगी।

वहीं, कई स्कूलों में अभी भी शिक्षकों की कमी है।

जानकारों के अनुसार, हर माह लगभग 15 शिक्षक रिटायर भी होते हैं।

Updated on:
12 Nov 2025 09:44 am
Published on:
12 Nov 2025 09:43 am
Also Read
View All

अगली खबर