रायपुर

निगम और स्मार्ट सिटी के खींचतान में पुरानी बस्ती के हजारों घरों में पानी बंद

Raipur News: हर के पुरानी बस्ती में पाइप लाइन में खराबी के कारण हजारों में पीने का पानी बंद है।
2 min read
Oct 23, 2023
Water shut off in old colony due to corporation and smart city Raipur
निगम और स्मार्ट सिटी के खींचतान में पुरानी बस्ती के हजारों घरों में पानी बंद

रायपुर। Chhattisgarh News: शहर के पुरानी बस्ती में पाइप लाइन में खराबी के कारण हजारों में पीने का पानी बंद है। जिसे चालू करने में न तो निगम और न ही स्मार्ट सिटी कंपनी जोर लगा रही है। हजारों घरों में 8-10 दिनों से जल आपूर्ति बंद होने से लोगों में आक्रोश है। ऐसा हाल त्योहार के समय है।

इस क्षेत्र में दोनों सरकारी एजेंसियों की पाइप लाइन डली है। स्मार्ट सिटी के प्लान के तहत पुरानी बस्ती क्षेत्र को सातों दिन 24 घंटे पानी की सप्लाई करनी है। इसके लिए पुरानी बस्ती के मेन सड़क खोदी जा चुकी है। लेकिन जलापूर्ति पाइप लाइन में खराबी के कारण नहीं होने से लोग परेशान हैं। आम आदमी पार्टी ने दोनों विभागों से मांग की है कि अष्टमी, दशहरा जैसे पर्व में पानी बाधित करके लोगों को परेशान किया जा रहा है,जिसे तत्काल बहाल किया जाए।

फूटी पाइप का पता नहीं लगा पाए

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया कि पुरानी बस्ती क्षेत्र के अमीनपारा, अवधिया पारा, महामाई पारा, बरई पारा जैसे क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के द्वारा पाइप लाइन के लिए की गई खुदाई से पाइप लाइन टूट-फूट होने से नगर निगम सुधार नहीं रहा है और लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। फ्लेक्स के विज्ञापन में जल ही जीवन के स्लोगन से लोगों की प्यास नहीं बुझेगी। जिस प्रकार सरकार ने कमल विहार का नाम बदलकर कौशल्या विहार किया है वैसा ही अब स्मार्ट सिटी का नाम बदलकर डर्टी सिटी रखा जाएगा। तत्काल जल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई तो नगर निगम और स्मार्ट सिटी का घेराव किया जाएगा।

Published on:
23 Oct 2023 01:30 pm