रायपुर

मौसम: कमजोर हुआ मानसून, अच्छी बारिश के लिए इस तारीख तक करना होगा इंतजार

इस तरह मानसून अपने निर्धारित समय 15 जून के बाद ही राजधानी में आएगा।
2 min read
Jun 14, 2018
Chhattisgarh weather
मौसम: कमजोर हुआ मानसून, अच्छी बारिश के लिए इस तारीख तक करना होगा इंतजार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून भले ही समय से चार दिन पहले आ गया। लेकिन यहां आने के बाद मानसून की चाल कमजोर पड़ गई है। पिछले चार दिनों से मानसून राजनांदगांव में अटका हुआ है। इस वजह से अगले चार दिनों तक बारिश नहीं होगी।

अभी तक मानसून रायपुर नहीं पहुंचा है। इसलिए पिछले दो-तीन दिनों से राजधानी में दिन भी उसम के साथ गर्मी पड़ रही है। रात में जरूर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो रही है। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। इन इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की बारिश हो रही है।

लालपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून राजनांदगांव में आने के बाद टिटलागढ़, मिदनापुर होते हुए आगे निकल गया है। अभी राजधानी पहुंचने में मानसून को तीन-चार दिन का समय लगेगा। इस तरह मानसून अपने निर्धारित समय 15 जून के बाद ही राजधानी में आएगा।

जून में अब तक सामान्य से अधिक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार जून माह में औसत बारिश से अब तक अधिक बारिश हो चुकी है। जून में पूरे माह औसत वर्षा 196.4 मिमी है। जबकि अभी आधा महीना पूरा बाकी है और मानसून भी नहीं आया है, लेकिन एक जून से अब तक शहर में 132.1 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं, छत्तीसगढ़ में अब तक 153.8 मिमी बारिश हो चुकी है। यह भी नार्मल से अधिक है। मौसम विभगा में दर्ज आंकड़े के अनुसार जून में माह सर्वाधिक वर्षा 2007 में 649.3 मिमी हुई है। जबकि वर्ष 2006 में 30 जून को 24 घंटे बारिश 297.0 मिमी रिकार्ड है।

आज कैसा रहेगा मानसून
प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ मध्यम से हल्की बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में आकाश सामान्यत: आंशिक मेघमय रहेगा। शाम या रात में हल्की बारिश हो सकती है।

Published on:
14 Jun 2018 08:49 pm