Weather Alert: मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के पहले हफ्ते से कड़ाके की ठंड (Severe Cold) शुरू होगी। छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। रायपुर में बूंदाबादी भी हुई और रात में ठंड गायब हो गई।
रायपुर. Weather Alert: छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। इससे पहले शनिवार को भी बादल छाए रहे। रायपुर में बूंदाबादी भी हुई और रात में ठंड गायब हो गई। मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के पहले हफ्ते से कड़ाके की ठंड (Severe Cold) शुरू होगी।
जानकारों के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव की वजह एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात और द्रोणिका है। इन्होंने उत्तर से आने वाली हवाओं का रास्ता रोका और पूर्व से हवाएं आनी शुरू हुईं। इसके चलते दिन का तापमान भले ही 1 से 4 डिग्री कम हुआ हो, मगर रात का पारा 1 से 7 डिग्री तक चढ़ गया। उमस बढ़ी और इसके चलते बैचेनी बढ़ी।
लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक 14 नवंबर को भी स्थिति लगभग 13 नवंबर की तरह ही रहने वाली है। 15-16 को तापमान गिरेगा, मगर उसके बाद बढ़ना शुरू होगा। यानी आगामी एक हफ्ते में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दिसंबर के पहले हफ्ते से कड़ाके की ठंड शुरू होगी।
मौसम विज्ञानियों का किसानों के लिए के सुझाव
धान- आगामी सप्ताह में बारिश का पूर्वानुमान है। इसलिए किसान परिवक्व धान की फसल की कटाई कर लें। फसल कटाई के बाद उसे 2-3 दिन खेत में सुखाकर गहाई करें। दानों को अच्छी तरह से सुखाने के बाद भंडारण करें, नमी 12 प्रतिशत से कम हो।
गेहूं- गेहूं की बुआई के लिए खेतों को तैयार करें। उन्नत खाद की व्यवस्था करें।
सरसों- तापमान को ध्यान में रखते हुए सरसों की बुआई में और अधिक देरी न करें। तापमान को ध्यान में रखते हुए चना की बुआई कर सकते हैं।