रायपुर

छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम: बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में आ रही गिरावट

- प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा लगातार जारी- राजधानी में रात का तापमान 16.6 डिग्री दर्ज

less than 1 minute read
Nov 08, 2020
cold start

रायपुर. राजधानी सहित छत्तीसगढ़ (Weahter Change in Chhattisgarh) में मौसम बदलने लगा है। प्रदेश में अब ठंड (Cold Weather in CG) बढ़ने लगी है। रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा लगातार जारी है। रविवार को भी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में वृद्धि नहीं होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट की ट्रेंड अभी कुछ दिन जारी रहेगा।

राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान16.6 डिग्री रहा। जो शुक्रवार को तुलना में दो डिग्री कम है। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से प्रदेश में ठंडी हवाएं आ रही है। इस कारण से रात के तापमान में लगतार गिरावट आ रही है। वैसे इस वर्ष ठंड ज्यादा पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट पिछले साल की तुलना में तीन से चार डिग्री तक आ सकती है।

कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान
रायपुर - 16.6
अंबिकापुर- 12.4
बिलासपुर - 14.8
पेंड्रारोड- 13.0
जगदलपुर- 19.0

Published on:
08 Nov 2020 09:45 am