
रायपुर. Weather Today: छत्तीसगढ़ में पिछले सप्ताहभर से मौसम (Chhattisgarh Weather Update) बदला हुआ है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।
सप्ताहभर से पूरे प्रदेश में मौसम की खराबी के चलते दिन के तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट हो गई है। प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।
शुक्रवार को बिलासपुर में दिन के तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट रही। यहां अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से आठ डिग्री कम था। इसी तरह राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 23.4 रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। वहीं प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। हालांकि राजधानी रायपुर में दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन शाम होते-होते फिर बादल में बादल छा गए।
मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन में प्रदेश में मौसम शुष्क होने की संभावना है। क्योंकि उत्तर से प्रदेश में ठंडी हवाएं आ रही हैं। इसके अलावा प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। इस कारण से दिन के तापमान में गिरावट जारी है, जबकि रात के तापमान में वृद्धि हो रही है।
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार शनिवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। उत्तर छग में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन के कारण प्रात:काल में कोहरा छाए रहने की संभावना है।
कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
जगदलपुर - 26.2 (-2)
दुर्ग - 24.6 (-3)
रायपुर - 23.4 (-4)
बिलासपुर - 19.6 (-8)
पेंड्रारोड- 17.8 (-6)