रायपुर

Weather Update : अगले 72 घंटे तक जमकर होगी धुआंधार बारिश, गरज-चमक के साथ गिरेंगे ओले, ऑरेंज और येलो ALERT जारी

CG Weather Update : प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही गर्मी से शनिवार को थोड़ी निजात मिली। मौसम में बदलाव होने से दिनभर बादल छाए रहे।

2 min read
Mar 17, 2024

Weather Alert : प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही गर्मी से शनिवार को थोड़ी निजात मिली। मौसम में बदलाव होने से दिनभर बादल छाए रहे। (orange yeloe alert) वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और दंतेवाड़ा में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा में 2 सेमी बारिश दर्ज की है। इधर, राजधानी रायपुर में शाम को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। (IMD forcaste) मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के तीन संभागों बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों में मेघ गर्जन, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इधर, शनिवार को बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। (weather forcaste)

Heavy Rain Alert : मौसम विभाग ने पेंड्रारोड, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। (Heavy Rain Alert) इन जिलो में मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसी तरह राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद जिले में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ वर्षा, अंधड़ चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। (IMD alert) मौसम विभाग ने बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। (weather forcaste)

Heavy Rain Alert In CG : एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से तटीय आंध्र प्रदेश तक गंगेटिक पश्चिम बंगाल और ओडिशा होते हुए और दूसरी द्रोणिका मराठवाड़ा से कोमरान क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। (weather alert) इस कारण से प्रदेश में रविवार 17 मार्च को एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। (yellow alert) साथ ही प्रदेश में एक- दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने वज्रपात होने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। (yellow alert in cg)

Weather Alert : मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे के बाद वर्षा, मेघगर्जन साथ वज्रपात होने, अंधड़ चलने व ओलावृष्टि की गतिविधियों में वृदिध् होने की संभावना है। (orange alert in cg) साथ ही प्रदेश में अगले तीन दिनों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट की संभावना है। (orange alert)

Updated on:
17 Mar 2024 01:50 pm
Published on:
17 Mar 2024 09:51 am
Also Read
View All