रायपुर

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज! अगले 4 दिनों तक होगी तूफानी बारिश, इस जिले में बिजली का Alert

Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ से मानसून लौट चुका है लेकिन बस्तर संभाग के जिलों में अगले 4 दिन बारिश की चेतावनी है, यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
2 min read
Oct 18, 2024
Weather Update

Weather Update: पिछले 11 सालों में राजधानी की रातें सबसे ज्यादा तप रही हैं। अब तक सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 25 अक्टूबर 2019 को 21.6 डिग्री रहा था। इस बार अक्टूबर का तीसरा सप्ताह गुजरने वाला है, लेकिन न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से ज्यादा या आसपास बना हुआ है। इस कारण रात में काफी गर्मी रहती है। वहीं दिन में उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अरब सागर से नम हवा आ रही है। इस कारण उमस बढ़ी है।

प्रदेश से मानसून 15 अक्टूबर को लौट चुका है। फिर भी बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो रही है। राजधानी के आसमान पर बादल जरूर रहता है, लेकिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रिकार्ड किया जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा है। जब अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से इतना ज्यादा है तो उमस रहना स्वाभाविक है।

लोग भी ये कहते सुने जा सकते हैं कि इस बार का अक्टूबर सबसे गर्म है। हालांकि मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री या इसके आसपास ही रहता है। इस साल भी पारा इतना है। बस उमस ज्यादा होने से लोग बेहाल हो रहे हैं। इसलिए गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है। कई घरों में कूलर व एसी चलते देखा जा सकता है। कूलर सूखा के बजाय पानी डालकर चलाया जा रहा है। इस चक्कर में लोगों के घरों की बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है।

Rain Alert: आगामी 4 दिनों तक बस्तर में बारिश, राजधानी में बादल

आगामी 4 दिनों तक बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी में बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे में कोंटा में 3 सेमी से ज्यादा पानी बरस गया। सबसे कम तापमान 20.8 डिग्री पेंड्रा रोड का रहा। प्रदेश में अमूमन इस जगह का तापमान सबसे कम (Rain Alert) कहा जा सकता है। हालांकि जशपुर जिले के पंडरापाठ में ज्यादा सर्दी पड़ने का ट्रेंड रहा है, लेकिन मौसम विभाग के आंकड़ों में ये दर्ज नहीं होता। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पेंड्रा रोड में सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है।

10 साल में रायपुर का

न्यूनतम तापमान ऐसे
वर्ष - तारीख - तापमान

2014 - 30 - 18.5

2015 - 31 - 18.9

2016 - 21 - 19.6

2017 - 31 - 19.8

2018 - 28 - 18.5

2019 - 25 - 21.6

2020 - 31 - 19.8

2021 - 22 - 19.4

2022 - 31 - 17.7

2023 - 28 - 18.4

Updated on:
18 Oct 2024 09:36 am
Published on:
18 Oct 2024 09:36 am