रायपुर

पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भागी पत्नी, दो महीने बाद घर लौटकर बोली- सबकुछ लूट गया..

बॉयफ्रेंड के लिए पति को छोड़कर पत्नी भाग गई मगर कुछ दिनों बाद बॉयफ्रेंड ने भी धोखा दे दिया

2 min read
Nov 15, 2018
crime news
पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भागी पत्नी, दो महीने बाद घर लौटकर बोली- सबकुछ लूट गया..

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे पति ने कभी नहीं सोचा होगा की उसके पीठ पीछे पत्नी ऐसा कदम उठा लेगी। पत्नी ने बॉयफ्रेंड के लिए पति को छोड़ दिया। मगर कुछ दिनों बाद बॉयफ्रेंड ने भी धोखा दे दिया।

यह मामला दुर्ग जिले का है। मिली जानकारी के अनुसार घटना पांच माह पुराना है। पुलिस ने बताया महिला शादीशुदा है आरोपी शिवदयाल यादव ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। 25 जून को आरोपी ने महिला को यह कहते हुए साथ ले आया था कि वह उसे पत्नी का दर्जा देकर रखेगा। आरोपी ने महिला को रायपुर नाका क्षेत्र में अपने जीजा के मकान में रखा था।

इस दौरान महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। उसके साथ दो माह तक रहा, बाद में आरोपी महिला को छोड़ वापस लौट गया। महिला ने साथ रहने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने शिवदयाल के खिलाफ शिकायत की।

महिला की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस चौकी में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी अरसनारा निवासी शिवदयाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

महिला का कहना था कि वह ससुराल को छोड़ चुकी है। वह दोबारा नहीं जा सकती है। घटना के बाद वह उसने अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने उसका सहयोग नहीं किया। पीडि़त महिला ने विलंब से शिकायत करने का कारण दर-दर भटकना बताया है।

Published on:
15 Nov 2018 12:46 pm