रायपुर

पति करता था ऐसी हरकतें कि गु्स्से में पत्नी ने सोते समय सब्बल से कुचल दिया चेहरा

थाना क्षेत्र ग्राम आंवरी में बुधवार की रात एक महिला ने सब्बल से हमला कर पति की हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैली गई।
2 min read
Sep 08, 2017
Murder
हत्या

कांकेर/चारामा. थाना क्षेत्र ग्राम आंवरी में बुधवार की रात एक महिला ने सब्बल से हमला कर पति की हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैली गई। सूचना पर गांव पहुंचकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने हत्या करना कबूल कर लिया है। विवाद और मारपीट से महिला क्षुब्ध होने की बात कही है।

ग्राम आंवरी निवासी झुमुका बाई सतनामी का उसके पति मृतक रामकुमार सतनामी का बुधवार रात शराब के नशे में विवाद कर रहा था। पति शराब के नशे में मदहोश होने के कारण विवाद गहराता गया और मारपीट तक पहुंच गया। पत्नी बीच बचाव करती रही, इसकी जानकारी परिजनों ने गांव के प्रमुख लोगों को दी। ग्राम प्रमुख के समझाइश के बाद पूरा परिवार खाना खा कर सो गया था, कुछ देर बाद महिला ने उठकर घर में रखे लोहा के सब्बल से अपने पति के सिर पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। गुरुवार को इसकी सूचना ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद लोगों का हुजूम लग गया, इधर चारामा थाना प्रभारी एलडी दीवान और क्राइम ब्रंाच प्रभारी बृजेश कुशवाह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंच कर बारिकी से जांच की। परिजनों से पूछताछ करने के बाद पत्नी ने मामले को दबा नहीं पाई और हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को शव सौंप दिया है।

- महिला ने अपने पति की हत्या करना कबूल किया है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ
की जा रही है।
एलडी दीवान, चारामा थाना प्रभारी

इधर, पुरानी रंजीश को लेकर हुआ विवाद

चारामा थाना क्षेत्र में दो पक्षों मे पुुरानी बात को लेकर विवाद हो गया, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चारामा निवासी अलताफ रजाक ने रिपोर्ट लिखाई है कि ५ सितंबर को पुरानी बात को लेकर सुमीत रावलाभी मेघराज ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरी ओर सुमीत रावलासी ने अलताफ रजाक पिता अबदुल के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज
कराई है

Published on:
08 Sept 2017 04:15 pm