रायपुर

CG Politics: क्या कलेक्टर अपने सिर पर धान को लेकर जाएंगे, पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर कसा तंज

CG Politics: क्या वे अपने सिर पर धान को ले जाएंगे? बघेल ने कहा, सरकार में किसी कलेक्टर का ट्रांसफर करने की भी हिमत नहीं है। वहीं कॉन्फ्रेंस में डीएफओ को शामिल करने पर कहा कि रेत से इनका पेट नहीं भरा।
less than 1 minute read
Oct 14, 2025
CG Politics: क्या कलेक्टर अपने सिर पर धान को लेकर जाएंगे, पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Photo Patrika)

CG Politics: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने धान खरीदी में गड़बड़ी होने पर कलेक्टरों की जिमेदारी तय होने पर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा, पिछले साल के धान आज तक उठ नहीं पाया है। सरकार को बताना चाहिए कि कितना धान बिका है और कितना डीओ काटा गया है।

कलेक्टर को जिमेदार ठहराया जा रहा है, जबकि नियमों में बदलाव सरकार ने किया है। पहले जहां धान 72 घंटे में उठ जाना चाहिए था अब उसको 3 महीने तक कर दिया गया है। ऐसे में कलेक्टर क्या कर सकते हैं। क्या वे अपने सिर पर धान को ले जाएंगे? बघेल ने कहा, सरकार में किसी कलेक्टर का ट्रांसफर करने की भी हिमत नहीं है। वहीं कॉन्फ्रेंस में डीएफओ को शामिल करने पर कहा कि रेत से इनका पेट नहीं भरा, इसलिए जंगल की ओर जा रहे हैं।

बिहार में एक-दो दिन में सीटों का बंटवारा

बिहार चुनाव में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर भी बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां भी सीटों के बंटवारे पर चर्चा अंतिम चरण में है। एक-दो दिन में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। इधर, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा, क्या भूपेश सरकार में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस नहीं हुई थी।

कांग्रेस को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में अधिकारी बड़बोले और भ्रष्ट हो गए थे। अब कई अधिकारी जेल में हैं। हमें कांग्रेस की नसीहत नहीं चाहिए।

Updated on:
14 Oct 2025 02:01 pm
Published on:
14 Oct 2025 02:00 pm