रायपुर

Winter 2024: पिछले तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड, नवंबर के तीसरे हफ्ते में ही शीतलहर जैसे हालात

Winter 2024: रायपुर प्रदेश के उत्तरी इलाकों अंबिकापुर, बलरामपुर व पेंड्रा रोड में पहले नवंबर के तीसरे हफ्ते में शीतलहर जैसे हालात नहीं बने हैं। इस साल पिछले तीन दिनों से ऐसे हालात बने हैं।
less than 1 minute read
Nov 23, 2024
winter

Winter 2024: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश के उत्तरी इलाकों अंबिकापुर, बलरामपुर व पेंड्रा रोड में पहले नवंबर के तीसरे हफ्ते में शीतलहर जैसे हालात नहीं बने हैं। इस साल पिछले तीन दिनों से ऐसे हालात बने हैं। राजधानी में भी पिछले साल का रेकॉर्ड टूट चुका है। अगले 5 दिनों में ऐसी ही ठंड पड़ने की संभावना है।

Winter 2024: शीतलहर जैसे हालात...

दरअसल मौसम शुष्क रहने से बादल नहीं छाएंगे। इसलिए पहाड़ी व मैदानी इलाकों में अच्छी ठंड पड़ेगी। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं से पूरे प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर व पेंड्रा रोड के डेटा को देखने से लगता है कि इस बार नवंबर तीसरे सप्ताह में शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। अंबिकापुर में पिछले 10 सालों में 2020 में 24 नवंबर को 8.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। वहीं पेंड्रा रोड में पिछले 10 में 6 साल से सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर रहा।

नवंबर के तीसरे हफ्ते में पड़ रही कड़ाके की ठंड

नवंबर बीतने में अभी 8 दिन बाकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। रायपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से आधा डिग्री ज्यादा है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 28.8 डिग्री ह्रै। यानी दिन व रात के तापमान में 12.4 डिग्री का अंतर है। राजधानी को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से 5 डिग्री तक कम चल रहा है। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम है।

Updated on:
23 Nov 2024 08:51 am
Published on:
23 Nov 2024 08:51 am