रायपुर

महिला को मृत समझ करने जा रहे थे अंतिम संस्कार, चिता पर लिटाते ही चलने लगी सांसें, मचा हड़कंप

रायपुर में प्रदेश के सबसे बड़े आंबेडकर अस्पताल (Ambedkar hospital) में डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां डॉक्टरों ने एक 75 साल की बुजुर्ग जीवित महिला को मृत घोषित कर दिया।
less than 1 minute read
Apr 28, 2021
dead_woman_alive.jpg
महिला को मृत समझ करने जा रहे थे अंतिम संस्कार चिता पर लिटाते ही चलने लगी सांसें, मचा हड़कंप

रायपुर. कोरोना काल में राजधानी रायपुर (Raipur) में प्रदेश के सबसे बड़े आंबेडकर अस्पताल (Ambedkar hospital) में डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां डॉक्टरों ने एक 75 साल की बुजुर्ग जीवित महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के जीवित होने का पता तब चला जब अंतिम संस्कार के लिए उसे श्मशान ले गए।

वहां जैसे ही महिला को चिता पर लिटाया जा रहा था तभी श्मशानघाट के संचालक ने देखा कि महिला की सांसें और पल्स चल रही थी। इसके बाद जब डॉक्टर ने उसकी पल्स को चेक किया तो महिला जीवित (Dead Woman Alive) मिली। इस घटना से वहां मौजूद परिजन हड़बड़ा गए।

महिला के जीवित होने के खबर मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में महिला को अर्थी से उठाकर वापस अस्पताल ले आए। खबरों के अनुसार फिलहाल महिला अस्पताल के बाहर अब बेड के लिए इंतजार कर रही है। यह पूरी घटना रायपुर के गोकुल धाम श्मशानघाट की है।

Updated on:
28 Apr 2021 08:45 pm
Published on:
28 Apr 2021 08:26 pm