रायसेन

ईवीएम मशीनों की साफ-सफाई शुरू, एक दर्जन कर्मचारी जुटे कार्य में

ईवीएम मशीनों की साफ-सफाई शुरू, एक दर्जन कर्मचारी जुटे कार्य में

2 min read
May 02, 2018
EVM, evm machine, election 2018, government, raisen election, patrika news, patrika bhopal,

रायसेन। विधानसभा चुनाव 2018 आने को है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। चुनाव के चलते ही ईवीएम मशाीनों की सफाई भी शुरू हो गई है। मंगलवार से कलेक्ट्रेट कार्यालय के निवार्चन विभाग में आगामी विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को सुबह से शाम तक ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से बाहर निकाल कर मशीनों की साफ-सफाई की गई।

इसके अलावा ईवीएम मशीनों का रेड- माइजेशन कार्य चलता रहा। एडीएम एमके जैन ने बताया कि इस कार्य में लगभग एक दर्जन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ईवीएम मशीनों की सफाई, तमाम व्यवस्थाएं जुटाने का कार्य विधानसभा चुनाव तक निरंतर चलता रहेगा। मंगलवार को इन अधिकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के गलियारे में सुबह से शाम तक यूं हरी चलता रहा।

ईवीएम मशीनों का रेड-माइजेशन कर उनको चलाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। ईपीएम मशीनों को ईवीएम के स्ट्रांग रूम में बाहर निकाली। इनकी सफाई की गई। साथ ही उन्हें साफ सुथरा कर ईवीएम मशीनों की रेड माइजेशन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। वहीं शिक्षकों का कहना है कि हमेशा हमारी ड्यूटी कभी चुनाव, तो कभी आंगनबाड़ी केंद्रों में, तो कभी ईवीएम की साफ सफाई में लगा दी जाती है। अगर हम यही सब करते रहेंगे तो बच्चों को स्कूल में कैसे पढाएगे। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट खराब आने पर तो बड़ी आसानी से कह दिया जाता है कि पढ़ाई नहीं होती। होगी भी कैसे, हमारी ड्यूटी तो यहां वहां लगी होती है।

ईवीएम मशीनों का मेंटेंन्स
चुनाव से पहले र्इ्वीएम मशीनों को पूरी तरह दुरूस्त किया जा रहा है। ताकि चुनाव में किसी भी तरह की कमी न रह जाएं और मशीनों से संबंधित कोई दिक्कत न हो। इसलिए जितना जल्दी हो सकें। ईवीएम मशीनों की साफ सफाई कर उन्हें दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है। ताकि इस चुनाव अभियान को आसानी से निपटाया जा सकें।

Published on:
02 May 2018 10:57 am