रायसेन

मुख्यमंत्री नहीं ग्रहमंत्री आएंगे जन आशीर्वाद यात्रा लेकर

सांची से जिले में करेगी प्रवेश, दो दिन रहेगी जिले में।

less than 1 minute read
मुख्यमंत्री नहीं ग्रहमंत्री आएंगे जन आशीर्वाद यात्रा लेकर

रायसेन. भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आज विदिशा से होते हुए सांची से जिले में प्रवेश करेगी। इस यात्रा में ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल होंगे। पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आने का कार्यक्रम था, जो मंगलवार को बदल गया। सांची से रायसेन पहुंचने पर स्वागत के बाद महामाया चौक पर सभा का आयोजन किया जाएगा।
यह यात्रा जिले में दो दिन रहेगी। रायसेन के बाद गैरतगंज, होते हुए बेगमगंज पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा, इसके बाद गुरुवार को सिलवानी से बरेली होते हुए बाड़ी पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि यात्रा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। प्रमुख नगरों में सभा के साथ रास्ते में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। दो दिन में आशीर्वाद यात्रा जिले की चारों विधानसभाओं में भ्रमण करेगी। यह यात्रा जिले में दो दिन दो दिन रहेगी। रायसेन के बाद गैरतगंज, होते हुए बेगमगंज पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा, इसके बाद गुरुवार को सिलवानी से बरेली होते हुए बाड़ी पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन किया जाएगा।
इस तरह चलेगी यात्रा
बुधवार को
- सुबह 10 बजे सांची आगमन, बस स्टैंड पर संबोधन।
-10.45 बजे सलामतपुर तिराहा परस्वागत।
- 11.30 बजे रायसेन आगमन, महामाया चौक पर सभा।
- 01.15 बजे पठारी में स्वागत।
- 02.30 बजे देवनगर में स्वागत तथा संबोधन।
- 03.30 बजे गैरतगंज बस स्टैंड पर आमसभा।
- 05.15 बजे बेगमगंज में आमसभा तथारात्रि विश्राम।
गुरुवार को
- 09.30 बजे सुबह हप्सिली में स्वागत।
- 10.15 बजे सुल्तानगंज में संबोधन।
- 11.10 बजे सिलवानी में संबोधन।
- 12.20 बजे बम्हौरी में संबोधन।
- 02.30 बजे बरेली में जनसभा।
- 05 बजे बाड़ी में जनसभा तथा समापन।
-----------

Published on:
19 Sept 2023 08:44 pm
Also Read
View All