रायसेन

अगर आपका है रोजा, तो विदेश से आई है आपके लिए ये खास चीज

रमजान मुबारक-गुजरात, ईरान, सऊदी अरब की डिब्बा बंद मीठी खजूर मुस्लिम धर्मावलंबियों की बनीं पसंद
2 min read
May 29, 2018
raisen, raisen newsm raisen patrika, patrika news, bhopal, roza, iftaar, sehri, ed, khajoor,
अगर आपका है रोजा, तो विदेश से आई है आपके लिए ये खास चीज

रायसेन। रमजान का पवित्र पाक महीना आए और खजूर की बहार ना आए। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। शहर के महामाया चौक के बाजार में इन दिनों खजूर की बहार आई हुई है। जिधर भी देखो उधर खजूर की दुकानें सजी हुई हैं। दुकानें सुबह से ही सजकर तैयार हो जाती हैं। यहां भारत देश के गुजरात के अलावा खाड़ी देश ईरान, ईराक, मक्का मदीना और सऊदी अरब की डिब्बा बंद खजूर रोजदारों को काफी लुभाती हैं। वैसे भी पवित्र रमजान महीने में रोजा अफ्तारी में खजूर सबसे बड़ा महत्व रखता है। जिसके चलते महामाया चौक के बाजार में आजकल पिंड खजूर की मांग ज्यादा बढ़ गई है। यहां के खजूर के फुटकर विके्रता सैयद मंसूर हुसैन, मोहम्मद जरीफ खान,बताते हैं कि वैसे तो खजूर ८०,१०० रूपए से लेकर २०० और ३०० रूपए पति किलो की उपलब्ध है। इसके अलावा ३५० रूपए किलो की खजूर भी उपलब्ध है। लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड इरानियन्स ड्रीम्स खजूर की होती है।

सबसे कीमती व महंगी पिंड खजूर होती है अजुआ
रमजान माह में सबसे महंगी खजूर अजुआ पिंड खजूर होती है। जो कि २०० ग्राम का डिब्बा सिर्फ ४०० रूपए से ज्यादा होता है। वैसे इसे लोग कम ही खरीदते हैं। क्योंकि यह महंगी होती है।राजधानी भोपाल समेत बड़े शहरों में इसकी मांग ज्यादा होती है। रईसजादे इसे जरूर खरीदते हैं।

ये हैं लोकप्रिय खजूर .....
अल अंसार, काला कब, ईरान सन डेट, आर्धा डेट, अल अमीर, मदीना क्राफ्ट, प्रीमियम के अलावा गोल्डन प्रीमियम, टूनेशियन खजूर जो पांच सौ रूपए किलो बिकती है। उसकी मांग भी ज्यादा होती है। इस खजूर में डंडी भी लगी होती है। इसके अलावा अरेबियन पिंड खजूर, बैट अल तैमूर खजूर, मरयमी खजूर भी काफी लोकप्रिय होती है। आमिर डेट ईरान पिंड खजूर सस्ता होता है।फुटकर खजूर के विकेता सैयद मसूंर हुसैन कहते हैं उनकी अम्मीजान कहती हैं कि कोई भी धंधा छोटा नहीं होता रमाजन में खजूर से बड़ा कोई करोबार नहीं होता। इसीलिए वह इस कारोबार को सालों से घर की आजीविका चलाने के लिए अपनाए हुए हैं।

Published on:
29 May 2018 10:39 am