राजगढ़

बिना फिटनेस दौड़ रहीं यात्री बसें, यात्रियों की जान से खिलवाड़

परिवहन विभाग ने दो दर्जन स्कूली वाहनों पर की कार्रवाई और एक यात्री बस को किया जब्त...

2 min read
bus fitness
Bus fitness permit rent list missing from buses

राजगढ़. शासन के निर्देश के बाद परिवहन विभाग द्वारा पिछले करीब १५ दिन में दो दर्जन स्कूली बसों पर कार्रवाई की गई है। जिनमें परमिट नहीं होने, बसों में कैमरे और जीपीएस सिस्टम आदि खामियों के चलते 6 स्कूली बसों को बंद कर थाने में खड़ा किया गया है।
इस बीच परिवहन विभाग को जिले में धड़ल्ले से दौड़ रही किसी भी यात्री बस में कोई खामी नजर नहीं आ रही। पन्द्राह दिन में परिवहन विभाग द्वारा सिर्फ एक यात्री बस पर काईवाई की है। राजगढ़ से भोपाल के बीच चलने वाली इस बस के पास परमिट नहीं थी। परिवहन विभाग ने एक ही यात्री बस की जांच की और उसमें इस तरह की खामी पाई गई।

९० प्रतिशत बसों में जरूरी सुविधाएं नहीं: परिवहन विभाग जिले में दौडऩे वाली सभी यात्री बसों को फिट मानते हुए उन पर कार्रवाई से बच रहे हो, लेकिन हकीकत यह है जिले की सीमाओ मेंं चलने वाली करीब ९० प्रतिशत बसों में फिटनेस और सुविधाए नहीं है। यहां अधिकांश बसों में कैमरा और जीपीएस सिस्टम तो दूर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं तक नहीं है।
ग्रामीण मार्गों पर चलने वाले वाहन अवैध
ग्रामीण मार्गों पर सुगम यातायात उपलब्ध कराने और व्यवस्थित यातायात के लिए करीब तीन साल पूर्व परिवहन विभाग ने २४ ग्रामीण रूट तय कर उन पर वाहन चलाने के लिए परमिट देने वाहन स्वामियों से आवेदन मंगाए थे, लेकिन इतने साल में इन मार्गों पर वाहन चलाने के लिए एक भी वाहन चालक ने आवेदन नहीं दिया। जबकि सभी मार्गों पर वाहन चल जरूर रहे है। ऐसे में स्पष्ट है कि इन मार्गों पर चलने वाले एक वाहन का परमिट और अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं है।

यात्री बसों में ये सुविधाएं जरूरी
वाहनों में लगे हो जीपीएस सिस्टम और सीसीटीम कैमरे
महिला अटेंडर होना भी अनिवार्य
पन्द्राह सात से पुराना वाहन नहीं होना चाहिए
ड्राइवर और कंडक्टर निर्धारित गणवेश में हो नेमप्लेट पर उनका नाम और नंबर दर्ज हो।
वाहन में लिखे हो पुलिस सहायता के नंबर
सभी यात्री वाहन में हो एमरजेंसी गेट और फस्टटेड बाक्स
वाहन में पूरा रूट और उस अनुसार किराया सूची लगी हो
इनके अलावा बस स्टाफ की किसी भी हरकत की जानकरी के लिए संबंधित अधिकारी के नंबर सहित अन्य कई सुविधाएं जरूरी है।

आरटीओ और शासन के निर्देश पर फिलहाल स्कूली बसों की जांच और कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही यात्री बसों पर भी कार्रवाई शुरुआत करेंगे। फिलहाल करीब दो दर्जन से अधिक स्कूली बसों पर कार्रवाई की है। एक यात्री बस को भी परमिट नहीं होने के चलते जब्त कर थाने में खड़ा करवाया है।
- राजदेव शर्मा, प्रभारी फिटनेस और परमिट शाखा,आरटीओ राजगढ़

Published on:
15 Jan 2018 10:25 am