राजनंदगांव

डोंगरगढ़ विधानसभा में पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा

महिलाओं ने 72 व पुरुषों ने 70 प्रतिशत किया मतदान

3 min read
कतार... नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम गोटिया तोतलभर्री में बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए निकले लंबी कतार लगी।

राजनांदगांव / डोंगरगढ़. विधानसभा चुनाव 2018 के प्रथम चरण का मतदान लगभग शांतिपूर्ण संपन्न हुआ डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 में 71 प्रतिशत मतदान हुआ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिस बल की सतर्कता से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने अधिक संख्या में मतदान किया सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लाइन बड़ी संख्या में लगना प्रारंभ हो गई थी विधानसभा के प्रत्याशियों ने अपने अपने केंद्रों में मतदान किया वहीं पूर्व विधायक रामजी भारती ने मोहारा के तेंदूभाटा मतदान केंद्र 197 में मतदान कर अपने गांव के लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए अपील की।

मतदाताओं ने दिखाई जागरूकता, बढ़ा मतदान प्रतिशत
इस बार मतदान की जागरूकता ज्यादा दिखाई दी मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा मैं स्थित नवोदय विद्यालय मैं कार्यरत शिक्षक हीरालाल साहू ने डोंगरगढ़ आकर बधियाटोला केंद्र क्रमांक 158 में मतदान किया। इसी प्रकार विधायक सरोजनी बंजारे ने अपने ग्रहग्राम बरबसपुर के बूथ क्रमांक 225 में लाइन में लगकर मतदान किया। नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी स्वयं इसकी व्यवस्था में लगे थे प्रथम 5 मतदाताओं को श्रीफल एवं सभी मतदाताओं को धन्यवाद पत्र भी दिया गया सेल्फी जोन मैं उनकी फोटो भी ली गई मतदान केंद्र 132 में प्रथम मतदाता 80 वर्ष की कांताबाई गढ़े ने पहला मतदान किया और जागरूकता का परिचय दिया मतदान मतदान के 1 दिन पूर्व रात्रि में आदर्श मतदान केंद्र बालक हाईस्कूल को रंगोली एवं दीप की कतारों से सजाया गया था जिसमें दीपों से मतदान लिखकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।

पहले 5 मतदाताओं का सम्मान किया गया, दिव्यांगों को मिली सुविधा
नगर पालिका ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए मतदान केंद्रों में अलग अलग व्यवस्थाएं की थी जिसमें गुलाबी मतदान केंद्र में पहुंचे प्रथम 5 मतदाताओं का सम्मान भी किया गया सेल्फी जोन का भी निर्माण किया गया था इसके अलावा मतदान केंद्र में आने वाले मतदाताओं को का आभार व्यक्त करने कर्मचारी लगाए गए थे दिव्यांग मतदाताओं के लिए 3 वाहनों की व्यवस्था की गई थी जिसे कलीम खान सोहेल खान व बाबू ने दिनभर वाहनों में मतदाताओं को लाकर मतदान कराया वापस उनके घर तक छोड़ा। नगर में कुल 88 दिव्यांग मतदाताओं में से 78 ने मतदान कर जागरूकता का परिचय दिया शेष 10 लोगों के घरों पर ताले लगे थे मतदान केंद्र में सेल्फी जोन के साथ साथ लोगों ने मतदान के बाद सेल्फी ली सभी केंद्रों में शामियाना एवं बैठने की कुर्सी की व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था तथा सभी 30 मतदान केंद्रों में ट्राई साइकिल की व्यवस्था की गई थी इसके अलावा आदर्श मतदान केंद्र में फीडिंग जोन एवं चिल्ड्रन कार्नर में नवजात बच्चों के स्तनपान की व्यवस्था एवं छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए खिलौने भी रखे गए थे साथ ही आदर्श मतदान केंद्र में आकर्षक साज.सज्जा फूल बैलून केलापत्र आमपत्र व तोरण से सजाया गया था मतदान केंद्र क्रमांक 150 पूर्णत: महिला मतदान केंद्र था जिसका नाम संगवारी मतदान केंद्र रखा गया था पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 30 मतदान केंद्रों में मतदान केंद्र क्रमांक 132, 137, 150 व 150 क कुल 4 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में तैयार किया गया था।

सरपंच ने मतदान कर ली सेल्फी
डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मक्काटोला में पहले मतदाता संतराम धुर्वे 47 वर्ष ने अपना पहला मतदान कर जागरूकता का परिचय दिया तथा सरपंच ने मतदान कर सेल्फी ली व शत प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं से अपील की इसके अलावा मुसरा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों में भी 80 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है वहां भी मतदाताओं ने जागरूकता का परिचय देकर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया।

तीन केन्द्रों में मशीन हुई खराब
डोंगरगढ़ क्षेत्र के क्रमांक 156 बोटेपार नवागांव आल्हा सहित अन्य 3 मतदान केंद्रों में मशीन खराब होने के कारण मतदान देर से प्रारंभ हुआ ग्रामीण अंचल में भी इस बार निर्वाचन आयोग ने पंचायतों में ट्राईसाईकिल की पहले से ही व्यवस्था करवाई थी जिसके कारण दिव्यांग मतदाताओं ने सहूलियत पूर्व मतदान किया दिव्यांग मतदाताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई।

Published on:
15 Nov 2018 11:22 am
Also Read
View All