राजसमंद

राजसमंद में हिंदुस्तान जिंक के प्लांट में लगी भीषण आग, दो किलोमीटर दूर से दिखीं लपटें; इलाके में फैली दहशत

Hindustan Zinc Plant Fire: राजसमंद जिले के सिंदेसर कला स्थित हिंदुस्तान जिंक के राजपुरा-दरीबा माइंस में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई।
1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2025, 10:55 AM IST
Hindustan Zinc Plant Fire

Hindustan Zinc Plant Fire: राजसमंद जिले के सिंदेसर कला स्थित हिंदुस्तान जिंक के राजपुरा-दरीबा माइंस में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। यह आग माइंस की एक शाफ्ट में लगी थी, जिसकी लपटें दो किलोमीटर दूर से भी देखी गईं। आग लगते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

शिफ्ट चेंज के समय लगी आग

शुरुआती जानकारी के अनुसार, शिफ्ट बदलने के दौरान लिफ्ट के एक हिस्से में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। चूंकि इसी लिफ्ट का उपयोग मजदूरों और स्टाफ के आने-जाने के लिए किया जाता है, इसलिए आग लगने से मजदूरों में दहशत फैल गई।

रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

बता दें, जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलमगरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

यहां देखें वीडियो-

माइंस का प्रशासन मौके पर मौजूद

वहीं, आग की सूचना मिलते ही हिंदुस्तान जिंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का निरीक्षण किया और लिफ्ट को दोबारा दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस घटना की खबर जैसे ही माइंस कॉलोनी तक पहुंची, लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए और आसमान में उठता धुएं का गुबार देखकर घबरा गए।

हिंदुस्तान जिंक के अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन ने सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
4 Mar 2025, 10:55 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajsamand Panchayat Chunav 2026: जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 81 वार्डों में पहले चरण का चुनाव कल, मैदान में 192 उम्मीदवार

Dussehra Unique Tradition : दशहरे पर राजस्थान में अनूठी परंपरा, चारभुजा में गोलियों और पत्थरों से किया रावण को जमींदोज

राजसमंद: मशीनों के दौर में भी मिट्टी की कुश्ती का जुनून बरकरार, कांकरोली का शक्करकुड़ी अखाड़ा सहेजे है सदियों पुरानी विरासत

Rajsamand: जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा? सियासी गणित में उलझी भाजपा-कांग्रेस; 14 महिला वार्डों पर नजर

राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच BJP-कांग्रेस को झटका: महापंचायत में कुमावत समाज का एलान- किसी दल का टिकट नहीं लेंगे