राजसमंद

बजट 2026-27: राजसमंद की सड़कों को मिली रफ्तार, कई मार्ग एमडीआर में उन्नत, सड़कों को ‘मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड’ का दर्जा

कुंभलगढ़, राजस्थान सरकार के लोक निर्माण विभागने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट घोषणाओं के तहत जिले की सड़क व्यवस्था को बड़ा तोहफा दिया है। विभाग द्वारा जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कों को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड श्रेणी में उन्नत करने के प्रस्तावों को जांच के बाद मंजूरी प्रदान कर दी गई है। सरकार के इस फैसले […]

less than 1 minute read
Road News

कुंभलगढ़, राजस्थान सरकार के लोक निर्माण विभागने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट घोषणाओं के तहत जिले की सड़क व्यवस्था को बड़ा तोहफा दिया है। विभाग द्वारा जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कों को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड श्रेणी में उन्नत करने के प्रस्तावों को जांच के बाद मंजूरी प्रदान कर दी गई है। सरकार के इस फैसले से न केवल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आवागमन को भी नई गति मिलेगी।

इन प्रमुख मार्गों को मिला एमडीआर का दर्जा स्वी

कृत प्रस्तावों के अनुसार आमेट, जीलोला, मोखुंदा, कोशीथल होते हुए गोमती-गंगापुर तक का मार्ग अब एमडीआर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी प्रकार आमेट-अमरतिया रोड, आमेट-कोशीथल रोड, लखमावतों का गुड़ा-बडगांव, एमडीआर-202) वाया समीचा रोड, नाथद्वारा-केलवाड़ा सहित अन्य मार्ग भी शामिल, नाथद्वारा से समीचा, केलवाड़ा से सायरा (भानपुरा रोड), केलवाड़ा से कुंभलगढ़ किला रोड का उन्नयन किया गया है।

पर्यटन और विकास को मिलेगा बढ़ावा

इन सड़कों के एमडीआर में उन्नयन से विशेष रूप से कुंभलगढ़, नाथद्वारा और आसपास के पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। बेहतर सड़क नेटवर्क से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों में खुशी

सरकार के इस निर्णय से आमजन और व्यापारियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन सड़कों के उन्नयन की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है। सरकार का यह कदम राजसमंद जिले के पर्यटन और अन्य आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Updated on:
12 Apr 2026 03:28 pm
Published on:
12 Apr 2026 03:27 pm
Also Read
View All