-उद्बोधन स्थल पर भी लोगों से ज्यादा कुर्सियां खाली पड़ी रही
राजसमंद. कुम्भलगढ़ क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ भूमि पूूजन और शिलान्यास को लेकर काफी चर्चा में रहे है। ऐसा ही चर्चित दिन उनका शनिवार को आमेट क्षेत्र में बीता। जहां विधायक राठौड़ को लोगों की खूब आलोचनाएं भी झलने पड़ी। दरअसल भूमि पूजन जमीन को लेकर वहां के लोगों ने नारजगी जताई। लेकिन उसके बाद भी लोगों को मनाने की जगह वह तिमारदारों की मनचाही जमीन पर शिलान्यास कर आए।दरअसल मामला आमेट क्षेत्र के कुम्भानगर का है, जहां विधायक राठौड़ एक अम्बेडकर भवन का शिलान्यास करने पहुंचे थे।इस बीच भूमि को लेकर लोगों में काफी आक्रोस दिखा।जानकारी के अनुसार वहां के लोगों ने बताया कि जिस जगह का राठौड़ भूमि पूजन और शिलान्यास कर के गए।दरअसल वहां पर नगर पालिका द्वारा लोगों के शौचालय बनवाने के लिए बोला गया।जबकि भवन की प्रस्तावित जमीन दूसरी जगह है। लेकिन वहां पर शिलान्यास न करके अपने तीमारदार पार्षद के मकान के पास में शिलान्यास किया गया।इसके चलते लोगों विधायक राठौड़ का जमकर विरोध किया।
मामला यह है
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13 के वासियों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा 20 वर्ष पूर्व वार्ड नंबर 13 में ही हरिजन बस्ती में अम्बेडर सामुदायिक भवन की प्रस्तावित भूमि है। लेकिन नगर पालिका द्वारा पार्षद के मकान के पास में अम्बेडकर भवन का शिलान्यास किया गया। इसको लेकर वहां के लोगों ने तोड़-फोड़ तक की धमकी भी दे डाली। लोगों ने कहा कि जहां प्रस्तावित भूमि वहीं शिलान्यास होना चाहिए। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां शौचालय बन रहे हैं , यह कहकर वार्ड वासियों को गुमराह किया गया।
लोगों से ज्यादा, कुर्सिया खाली
शिलान्यास के दौरान लोगों की भीड़ न होने से विधायक काफी उखरे से दिखाई दे रहे थे। वहीं अपने उद्बोधन सभा में भी इक्का-दूक्का लोगों के अलावा ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी। इसके चलते काफी कुर्सियां खाली पड़ी रही।How Rakhra, BJP legislator, who has been worshiping the land, despite opposition of lakhs of people