रतलाम

एससी-एसटी आंदोलन पर चर्चा

बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाने की तैयारी शुरू

2 min read
Apr 05, 2018

रतलाम. भाजपा ने बुधवार को दो अलग-अलग बैठके की। एक बैठक मंडल प्रवास योजना को लेकर थी तो दूसरी बैठक में अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एकत्रित हुई। दोनों बैठक में पार्टी के बारे में तो चर्चा हुई व विभिन्न समीक्षा की गई, लेकिन एससीएसटी द्वारा राष्ट्रीय आंदोलन पर विस्तार से चर्चा भी की गई।
भाजपा मीडिया प्रभारी पवन सोमानी ने बताया कि मंडल प्रवास योजना की बैठक में संभाग प्रभारी विधायक उषा ठाकुर ने किसान सम्मान यात्रा, पार्टी स्थापना दिवस, आजीवन सहयोग निधि पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ६ अ्रपैल को स्थापना दिवस को उत्साह के साथ मनाने के लिए बूथ स्तर पर योजना बनाने की बात हुई। जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, भैरूलाल पाटीदार ने योजनाओं के बारे में बताया। विधानसभा अनुसार योजना के बारे में जानकारी रतलाम प्रभारी महेंद्र भटनागर, ग्रामीण प्रभारी क्रांति जोशी, सैलाना की जानकारी मोती निनामा, जावरा के लिए कानसिंह राठौर व आलोट के बारे में तेजबहादुर चौहान ने बताया। बैठक में सैलाना विधायक संगीता चारेल, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, आलोट विधायक जितेंद्र गेहलोत भी मौजूद थे।


मोर्चा के लिए कठिन समय बताया : एक अन्य बैठक भाजपा अजा मोर्चा की हुई। इसमे पार्टी उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने जो व्यवस्था दी है, उसके बाद मोर्चा के लिए कठीन समय का दौर है। भाजपा ने हमेशा अजा वर्ग का साथ दिया है। राज्य में अनेक योजनाएं सरकार ने इस वर्ग के लिए बनाई है। मोर्चा के मीडिया प्रभारी हेमंत बागड़ी ने बताया कि ७ अप्रैल से १३ अप्रैल तक असंगठित श्रमिकों का पंजयन शुरू होगा। मोर्चा इसमे सहयोग करेगा। इसके अलावा १५ से १७ अप्रैल तक तीन दिवसीय मंडल स्तर पर हितग्राही सम्मेलन, १४ अप्रैल को डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर का जन्मदिन आदि का आयोजन मोर्चा करेगा। बैठक में मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोहर पडियार, कार्यालय मंत्री किशौर बडग़ोतिया, सहसंयोजक मंजू बनोदा आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

Video : किसानों के चक्का जाम से ट्रेनों में एकाएक उमड़े यात्री

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: मोदी सरकार का कर्मचारियों के लिए बड़ा निर्णय, सभी को मिलेगा प्रमोशन
Published on:
05 Apr 2018 05:37 pm
Also Read
View All