रैसिपीज

Bhindi Recipe : उंगलियां चाटते रह जाएंगे भिंडी खाने वाले, इन 3 तरीकों से बनाएं सब्जी

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो हमारी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाती हैं। भिंडी का सेवन शरीर को कई पौष्टिक तत्व प्रदान करता है।

3 min read
Jun 14, 2023
Bhindi Recipe

Bhindi Recipe : भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो हमारी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाती हैं। गर्मियों के मौसम में भिंडी खूब आती है। भिंडी का सेवन शरीर को कई पौष्टिक तत्व प्रदान करता है। ओकरा के नाम से भी जानी जाने वाली इस सब्जी को कई प्रकार से बनाया और खाया जाता है। ऐसे में आपको 3 ऐसी विधियां बता रहे हैं जिससें बनाई गई भिंडी की सब्जी को खाने वाले लोग उंगलियां चाटते जाएंगे। तो आइए जानते हैं—

इतनी फायदेमंद है भिंडी खाना (Bhindi Health Benefits)
भिण्डी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम समेत बहुत से मिनरल्स पाए जाते हैं। ये मिनरल्स हमारे आहार को पूर्ण करने का काम करते हैं। इसे खाने से अल्सर की समस्या दूर होती है और पाइल्स से भी राहत मिलती है। भिंडी में विटामिन ए,सी, के और बी 6 पाया जाता है।

1. क्रिस्पी भिंडी

क्रिस्पी भिंडी बनाने के लिए सामग्री
—कटी हुई भिंडी आधा किलो
—एवोकाडो ऑयल 2 चम्मच
—जीरा 1 चम्मच
—कटा हुआ प्याज 1
—अदरक कटा हुआ 1 इंच
—लहसुन कटा हुआ 1 चम्मच
—हल्दी एक चौथाई चम्मच
—नमक स्वादानुसार

क्रिस्पी भिंडी बनाने की विधि
—सबसे पहले भिण्डी को धोकर सुखा लें। अब उसे मिडियम साइज़ टुकड़ों में काट लें।
-अब एक पैन को मिडियम आंच पर रखें और उसमें एवोकाडो ऑयल डालें।
-इसके बाद तेल में जीरा भून लें। ज़ीरा सुनहरी होने के बाद पैन में कटा हुआ अदरक और लहसुन डालकर कुछ देर पहले दें। अब इसमें लंबा कटा हुआ प्याज डाल दें।
-इसे कुछ देर तक चलाएं। प्याज भुनने के बाद कटी हुई भिण्डी मिला दें। इसे पूरी तरह से प्याज के साथ मिक्स कर लें। अब इसके बाद हल्दी और नमक को एड करें।
-इस सब्जी को मध्यम आंच पर पकाएं। इससे रेसिपी में क्रिस्प बना रहता है।


2. दही अचारी भिण्डी

दही अचारी भिण्डी बनाने के लिए सामग्री
—कटी हुई भिण्डी 1/2 किलो
—बारी कटे प्याज 1 से 2
—टमाटर प्यूरी 2 टेबलस्पून
—कटा हआ अदरक 1 इंच
—लाल मिर्च 1/4 चम्मच
—कटा हुआ धनिया एक चम्मच
—सौंफ 1 चम्मच
—जीरा 1 छोटा चम्मच
—अजवाइन 1 चम्मच
—दही 1 कप
—बेसन 1 टेबलस्पून
—कलौंजी 1 चम्मच
—सरसों 1 चम्मच

दही अचारी भिण्डी बनाने की विधि
-सबसे पहले भिण्डी को धोकर और फिर सुखाकर टुकड़ों में काट लें। अब गैस पर धीमी आंच पर पैन रखें। पैन में दो चम्मच सरसों तेल डालें।
-तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा, अजवाइन, सौंफ, कलांजी और मसटर्ड सीड्स मिलाएं। अब इसे कुछ देर तक पकने दें।
-इसके बाद गैस को बंद करके इन मसालों को ठण्डा होने दें और फिर ब्लैण्ड कर दें। इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करके उसमें भिण्डी डालें और उसे गोल्डन ब्राउन होने के बाद पैन से निकाल लें।
-अब दूसरी ओर अलग पैन में अदरक और प्याज को भून ले। उसके बाद कटा हुआ टमाटर या टमेटो प्यूरी को मिला दें। कुछ देर पकने के बाद इसमें तैयार अचारी मसाला, नमक, लाल मिर्च, गर्म मसाला और हल्दी को मिला दें।
-एक बर्तन में दही और बेसन को मिक्स कर ले और उसे पैन में डाल दें। इस घोल को तब तक पकाएं, जब तक ये थिक न हो जाए। घोल गाढ़ा होने के बाद भिण्डी को इसमें मिला दें और धीमी आंच पर पकने दें।
-पकने के बाद भिण्डी को आप रोटी या बॉइल्ड राइज़ के साथ सर्व कर सकते हैं।
-इसे खाने से अल्सर की समस्या दूर होती है और पाइल्स से भी राहत मिलती है।

3. स्टूड ओकरा एंड टमेटोज़

स्टूड ओकरा एंड टमेटोज़ बनाने की विधि
—वेजिटेबल ऑयल 1 चम्मच
—कटे हुए प्याज 1 से 2
—भिण्डी कटी हुई दो कप?
—कटा हुआ अदरक 1 चम्मच
—टमाटर की प्यूरी 1 कप
—धनिया पत्ती 5 से 6
—सिरका 1 चम्मच
—कोकोनट शुगर 1 चम्मच

स्टूड ओकरा एंड टमेटोज़ बनाने की विधि
-इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच ऑयल डालें। अब उसमें कटी हुई प्याज और कटा हुआ अदरक मिला दें। इन दोनों को धीमी आंच पर कुछ देर तक पकाएं।
-इसके बाद इसमें एक कप टमाटर की प्यूरी मिलाएं। कुछ देर प्यूरी उबलने के बाद इसमें आधा चम्मच कोकोनट शुगर, एक चम्मच सिरका और चिली फलेक्स व स्वादानुसार नमक को मिला दें।
-इसे कुछ देर तक हिलाएं। अब इसमें कटी हुई ओकरा को मिक्स कर दें। पैन को ढ़क्कन से कवर कर दें। 10 से 15 मिनट तक पकने के बाद इसे धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें

Published on:
14 Jun 2023 02:05 pm
Also Read
View All
होर्मुज को खोलने के ऐलान के बाद भारत के लिए आई अच्छी खबर, ट्रंप ने रूसी तेल खरीद पर बढ़ाई समय सीमा

इस होली बनाएं बिना चीनी-मैदा की सुपर हेल्दी प्रोटीन गुजिया, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी 

Moong Dal Kachori Recipe: होली 2026 पर बनाएं 15 दिन तक कुरकुरी रहने वाली राजस्थानी कचौड़ी, मेहमान करेंगे जमकर तारीफ

अब न टूटेंगे और न ही काले पड़ेंगे चिप्स, होली 2026 पर यहां बताए गए सीक्रेट टिप्स को फॉलो कर बनाएं बाजार जैसे आलू के चिप्स

Ramadan 2026 Iftari Special Falooda Recipe: इफ्तारी में यहां बताए गए तरीके से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा गाढ़ा और स्वादिष्ट फालूदा, रोजेदारों को आएगा पसंद