रैसिपीज

Kaju Sabji Recipe : रोज दाल-सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो आज बनाएं काजू की टेस्टी सब्जी, जानिए बनाने की विधि

( Kaju Sabji Recipe) हम आपको काजू से बनने वाली ऐसी डिश के बारे में बता रहे हैं जो टेस्ट में लाजवाब होने के साथ ही झटपट से तैयार हो जाती है।

2 min read
Jun 16, 2023
Kaju Ki Sabji Recipe in Hindi

Kaju Sabji Recipe: आज के समय में ज्यादातर घरों में दाल और सब्जियां ही बनती हैं। कुछ लोग इनको खा—खाकर बोर हो जाते हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं। ऐसे में हम आपको काजू से बनने वाली ऐसी डिश के बारे में बता रहे हैं जो टेस्ट में लाजवाब होने के साथ ही झटपट से तैयार हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं यह सब्जी बनाने की विधि।

काजू की सब्जी बनाने के लिए सामग्री (Kaju Sabji Ingredients)
1 कप काजू (भिगोए हुए)
2 बड़ी प्याज़ (बारीक़ कटी हुई)
2 टमाटर (बारीक़ कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा
1 टेबलस्पून घी
धनिया पत्ती (गार्निश के लिए)
नमक स्वादानुसार

काजू की सब्जी बनाने की विधि (kaju sabji recipe)
काजू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक कड़ाही में घी गरम करें। इसके बाद उसमें जीरा डालें और उसे सुनहरा होने तक तलें। अब इसमें प्याज़ डालकर सॉफ्ट होने तक भूनें। फिर बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक भूनें। इसके बाद टमाटर डालें और उन्हें मुलायम होने तक पकाएं। इसके बाद धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर सारे मसालों को अच्छी तरह से मिलाएं और उन्हें 3-4 मिनट तक भूनें। इसके बाद मसाले में भिगोए हुए काजू डालकर उन्हें हल्का फ्राई करें। सब्जी को अच्छी तरह मिलाएं और स्वादानुसार नमक डालें। धीमी आंच पर इसे 5-7 मिनट तक पकाएं, जब काजू पक जाएं और सब्जी में सुनहरा रंग आ जाए तो गैस बंद कर दें। लो जी तैयार है आपकी गरमा-गरम काजू की सब्जी। इस सब्जी को धनिया पत्ती से सजाएं और गरम चावल या रोटी के साथ खाएं।

Published on:
16 Jun 2023 11:45 am
Also Read
View All
होर्मुज को खोलने के ऐलान के बाद भारत के लिए आई अच्छी खबर, ट्रंप ने रूसी तेल खरीद पर बढ़ाई समय सीमा

इस होली बनाएं बिना चीनी-मैदा की सुपर हेल्दी प्रोटीन गुजिया, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी 

Moong Dal Kachori Recipe: होली 2026 पर बनाएं 15 दिन तक कुरकुरी रहने वाली राजस्थानी कचौड़ी, मेहमान करेंगे जमकर तारीफ

अब न टूटेंगे और न ही काले पड़ेंगे चिप्स, होली 2026 पर यहां बताए गए सीक्रेट टिप्स को फॉलो कर बनाएं बाजार जैसे आलू के चिप्स

Ramadan 2026 Iftari Special Falooda Recipe: इफ्तारी में यहां बताए गए तरीके से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा गाढ़ा और स्वादिष्ट फालूदा, रोजेदारों को आएगा पसंद