धर्म और अध्यात्म

भाग्यशाली और धनवान मानी जाती हैं ऐसी महिलाएं जिनके शरीर पर यहां होते हैं तिल

अगर किसी महिला के मस्तक पर तिल है, तो वो महिला अपने जीवन में अपार सुख और ऐश्वर्य प्राप्त करती है। ऐसी महिलायें जीवन में स्वयं ही बिना किसी के सहारे के अपनी तरक्की का मार्ग खुद तय करती हैं।
2 min read
samudrik shastra, moles on female body, moles astrology, lucky moles on human body, body mole on face meaning female, body mole meaning, body mole reading, samudrik shastra, samudrik shastra female, mole on cheeks female
भाग्यशाली और धनवान मानी जाती हैं ऐसी महिलाएं जिनके शरीर पर यहां होते हैं तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के अंगों की बनावट और रंग-रूप आदि के साथ ही उसके तन पर मौजूद निशानों या चिन्हों के द्वारा उसकी प्रकृति तथा भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसी के तहत आज हम आपको उन महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके शरीर पर इन जगहों पर तिल होना उनके भाग्यशाली और धनवान होने की ओर इशारा करता है। तो आइए जानते हैं ऐसी महिलाओं के बारे में...

-जिन महिलाओं के गालों पर काला तिल होता है, उनके बारे में सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि, वे महिलाएँ अपने परिवार के लिए भाग्यवान होने के साथ ही ऐसी औरतों के पास धन की भी कभी कमी नहीं होती है।

-कान पर तिल धारण करने वाली औरतें भी भाग्य और संपत्ति के मामले में किसी से पीछे नहीं होती हैं।

-इसके अलावा, उन महिलाओं को हर कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलती है, जिनकी दाईं या बाईं आँख की पुतली पर तिल होता है।

-महिलाओं के होंठों पर तिल होना भी उन्हें लकी बनाता है। ऐसी महिलाएं बहुत धैर्यवान होती हैं और अपनी मेहनत के दम पर लाइफ में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।

-अगर किसी महिला के मस्तक पर तिल है, तो वो महिला अपने जीवन में अपार सुख और ऐश्वर्य प्राप्त करती है। ऐसी महिलायें जीवन में स्वयं ही बिना किसी के सहारे के अपनी तरक्की का मार्ग खुद तय करती हैं।

-साथ ही अगर किसी औरत के दायें या बाएँ किसी भी हाथ के बगल में तिल है, तो महिला बेहद भाग्यशाली होती है। ऐसी महिलाओं को मेहनत के बल पर उच्च पद और सम्मान की प्राप्ति होती है।

-पेट पर तिल होना महिलाओं के भाग्यशाली होने की तरफ इंगित करता है। ऐसी औरतों के जीवन में सहजता और सुरक्षा होती है। उन्हें किसी का भय नहीं होता है।

Updated on:
24 Feb 2022 11:58 am
Published on:
24 Feb 2022 11:30 am