धर्म और अध्यात्म

विदुर नीति: जिन लोगों के पास होती हैं ये 3 चीजें, मुंह मोड़ लेती है उनसे सफलता

Vidur Niti For Success: महात्मा विदुर ने अपने नीति शास्त्र में उन 3 चीजों जिक्र किया है जो अगर किसी व्यक्ति के पास हैं तो ये उसका जीवन बर्बाद कर सकती हैं...
2 min read
vidur niti suvichar, vidur niti in hindi, mahatma vidur kaun the, mahatma vidur ke vichar, tips for success in life, mahatma vidur ke vichar, success pane ke liye kya kare, latest religious news,
विदुर नीति: जिन लोगों के पास होती हैं ये 3 चीजें, मुंह मोड़ लेती है उनसे सफलता

Vidur Niti Anmol Vachan: महाभारत काल में विदुर जी एक महान नीतिज्ञ और विवेकशील महात्मा थे। उनकी बुद्धिमानी और दूरदर्शिता जैसे गुणों के कारण ही उन्हें हस्तिनापुर के महामंत्री का पद प्राप्त हुआ था। महात्मा विदुर की नीतियां आज भी लोगों के जीवन में एक पथप्रदर्शक का काम करती हैं। वहीं विदुर जी ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी 3 चीजों का उल्लेख किया है जो किसी व्यक्ति के पास हैं तो सफलता उससे मुंह मोड़ लेती है और व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वे 3 चीजें जिन्हें आज ही अपने आप से कर दें दूर...

गुस्सा: विदुर जी के अनुसार इंसान के भीतर का क्रोध या गुस्सा उसका सबसे बड़ा दुश्मन होता है। जिन लोगों के पास ये होता है उनकी बुद्धि और विवेक काम नहीं करता। इंसान गुस्से में सही फैसले भी नहीं ले पाता जो उसकी तरक्की के रास्ते में रोड़ा बनता है। ऐसे लोग शारीरिक और मानसिक रूप से खुद भी दुखी रहते हैं और अपने आसपास के लोगों को भी खुश नहीं रख पाते।

काम: महात्मा विदुर के नीति शास्त्र में बताया गया है कि काम की भावना भी ऐसा दुर्गुण है जिससे ग्रसित मनुष्य अपने आपको आध्यात्मिक रूप से कमजोर कर लेता है। काम की भावना के चलते व्यक्ति के ऊपर हिंसक प्रवृत्ति और क्रोध जैसी बुराइयां हावी होने लगती हैं। जिससे व्यक्ति कोई भी गलत काम करने को तैयार हो जाता है और अपने हाथों अपनी ही ज़िंदगी तबाह कर लेता है।

लालच
लोभ या लालच जैसी बुराई जिस इंसान के भीतर होती है वह मनुष्य कभी जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाता। लालची लोगों को कुछ भी मिल जाए उन्हें कभी संतुष्टि नहीं मिलती। लालच के कारण उन्हें हर किसी से ईर्ष्या होने लगती है और यही उनके दुख का कारण बन जात है।

यह भी पढ़ें: vastu tips: घर में बनाए रखना चाहते हैं बरकत तो आजमाएं वास्तु के ये टिप्स

Updated on:
08 Aug 2022 12:52 pm
Published on:
08 Aug 2022 12:51 pm